Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 08:26 PM (IST)

जालंधरः सुखपाल खैहरा ने जहां हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ चुके विधायक मास्टर बलदेव सिंह को पार्टी का उप प्रधान नियुक्त किया है, जबकि दीपक बंसल को महासचिव बनाया तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में पांच राज्यों में DGP नियुक्त करने के नियमों में बदलाव करने की याचिका रद्द होने के बाद पंजाब सरकार ने नए DGP की नियुक्ति के लिए कवायद तेज कर दी है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

AAP छोड़ चुके विधायक मास्टर बलदेव बने "पंजाबी एकता पार्टी" के उपाध्यक्ष

पंजाबी एकता पार्टी के गठन के बाद सुखपाल खैहरा ने इसका सूबे में विस्तार शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ चुके विधायक मास्टर बलदेव सिंह को पार्टी का उप प्रधान नियुक्त किया है, जबकि दीपक बंसल को महासचिव बनाया है। खैहरा ने लंबी विधानसभा क्षेत्र से नवजोत कौर को यूथ विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा एक राजनीतिक सचिव और कार्यालय सचिव की भी नियुक्ति की गई है।

ISI व पंजाब के गैंगस्टरों का कनैक्शन उत्तर भारत के लिए खतरे की घंटी
पंजाब के गैंगस्टर आज पूरी तरह से पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के सम्पर्क में हैं, जो राज्य के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। खुफिया एजैंसियां भी इस बारे में सरकारों को बता चुकी हैं कि अगर जल्द ही कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई तो आगामी समय में ये गैंगस्टर कई राज्यों में भारी नुक्सान कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले नया DGP चाहती है पंजाब सरकार, 6 वरिष्ठ IPS की लिस्ट तैयार

सुप्रीम कोर्ट में पांच राज्यों में DGP नियुक्त करने के नियमों में बदलाव करने की याचिका रद्द होने के बाद पंजाब सरकार ने नए DGP की नियुक्ति के लिए कवायद तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ही सूबे में नया DGP तैनात करना चाहती है, क्योंकि चुनाव आचार संहिता के बाद यह मामला लंबा खिंच सकता है। 

अंशुल छत्रपति का खुलासा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री बचाना चाहते थे डेरा मुखी को
हरियाणा के सिरसा से संबंधित पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या मामले में डेरा सिरसा प्रमुख के दोषी ठहराए जाने के बाद परिवार की तरफ से उन लोगों के खुलासे किए जा रहे हैं जिन्होंने राम छत्रपति की हत्या के बाद डेरा सिरसा की तरफ से सुलाह के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी और ये खुलासा उनके बेटे अंशुल छत्रपति ने किया है। 

पंजाब की प्रगति के लिए हर पंजाबी का योगदान जरूरी: बादल

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि प्रदेश को प्रगति तथा समृद्धि के मार्ग पर लाने के लिए हर पंजाबी के योगदान की दरकार है और सभी को जी जान से मातृभूमि की सेवा करनी चाहिए।

Video: सुनिए, कांग्रेस और 'आप' के एक ना होने की वजह
कांग्रेस की तरफ से 'आप' के साथ गठजोड से इंकार किए जाने पर अकाली सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कहा कि 'आप' अपने नेताओं तक को तो संभाल नहीं पाई। उसके साथ हाथ मिलाकर कोई भी पार्टी अपना अक्स खराब नहीं करना चाहेगी।

खैहरा का संजय सिंह पर हमला, तानाशाही के कारण आज हुआ यह हाल

पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा ने उन पर उठाए गए सवालों के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता संजय सिंह पर बड़ा शाब्दिक हमला किया है। उन्होंने कहा  आज आम आदमी पार्टी जिन हालातों से गुजर रही है, इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उसकी नीतियां जिम्मेदार है। 

बैठे-बिठाए कांस्टेबल बना करोड़पति
जब भगवान देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है,यह कहावत उस समय चिरतार्थ हो गई जब होशियारपुर थाना सदर में बतौर कांस्टेबल सेवाए दे रहे अशोक कुमार का 2 करोड़ रुपए का लोहड़ी बंपर निकला। जब उसे लॉटरी निकलने का पता चला तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा । 

डेरा सच्चा सौदा के वारिस को लेकर बढ़ने लगा दबाव

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पत्रकार छत्रपति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा के बाद डेरे में एक बार फिर से यह प्रश्न उठने लगा है कि अब डेरे की गद्दी कौन संभालेगा? साध्वी यौन शोषण के मामले में 20 वर्ष की कैद भुगत रहे डेरा प्रमुख को लेकर अटकलें थी कि वह किन्हीं नुक्तों के आधार पर बाहर आ सकता है परन्तु 17 जनवरी को उसे सुनाई गई सजा के बाद डेरा के लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 

सवारियों की जान खतरे में डालकर अपने शौंक पूरे कर रहा है बस चालक, वीडियो वायरल
सैल्फी लेने के चक्कर में कई लोग जान गवा चुके हैं, लेकिन पी.आर.टी.सी. बस चालक का अजीबो-गरीबी शौक सामने आया है जोकि मोबाइल पर चैटिंग कर बस में बैठी सवारियों की जान खतरे में डाल रहा है। यह मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया।

Mohit