Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 08:35 PM (IST)

जालंधरः केबल टीवी की बढ़ रही दरों के खिलाफ देशभर के केबल ऑपरेटर्स ने जहां 24 जनवरी, 2019 को हड़ताल का ऐलान किया तो वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह को गलत शब्दावली बोलने के कारण अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को नोटिस जारी किया गया है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

24 को सारा दिन बंद रहेगा केबल, मनोरंजन के पहले कर लें इंतजाम

केबल टीवी की बढ़ रही दरों के खिलाफ देशभर के केबल ऑपरेटर्स  ने 24 जनवरी, 2019 को हड़ताल का ऐलान किया है। इस संबंध में जालंधर केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा है। 

पैरों से आलू को कुचल कर यहां बनाए जाते हैं समोसे-परांठे, Video देख चौंक जाएंगे आप
अगर आप परांठे और समोसे खाने के शौकीन हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप इनसे नफरत करने लगेंगे। यह खबर देख कर आपका परांठों और समौसों से मन भर जाएगा। यह स्पेशल परांठा और समोसा आपको शहर के इकलौते सरकारी अस्पताल जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 अस्पताल की कैंटीन में मिलेगा।

विधानसभा स्पीकर को गलत शब्दावली बोलने पर सुखबीर को नोटिस

पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह को गलत शब्दावली बोलने के कारण अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को नोटिस जारी किया गया है।

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर शर्तों में ये बदलाव करे पाकिस्तान: कैप्टन
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने सिर्फ सिख तीर्थयात्रियों को ही ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरूद्वारा जाने की अनुमति देने संबंधी पाकिस्तान के कथित प्रस्ताव पर बुधवार को आपत्ति जताई और कहा कि हिन्दू सहित सभी धर्मों के लेाग गुरू नानक देव का आदर करते हैं।

प्रियंका को जनरल सचिव बनाए जाने पर सिद्धू ने ट्वीट पर जाहिर की खुशी

कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का जनरल सचिव बनाया, जिस पर कैबीनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट के द्वारा अपनी खुशी जाहिर की। इस संबंधी सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि प्रियंका पूरी दुनिया के लिए एक रोल माॅडल है और उनकी जादूई शख्सीअत से कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने लिखा कि राहुल और प्रियंका की जोड़ी कमाल करेगी।

कर्ज की सैटलमैंट करवाने जा रहा था ASI, धरा गया
पैसोंं के लेन-देन के विवाद को सुलझाने की एवज में 10,000 रुपए की घूस लेते हुए पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) तरसेम सिंह को विजीलैंस ने बुधवार को रंगे हाथ काबू कर लिया, जोकि थाना डिवीजन नंबर-7 में तैनात है। 

'मुख्यमंत्री' के ककारों की बेअदबी करने वाले ने मांगी माफी

धमक बेस वाले धर्मप्रीत उर्फ मुख्यमंत्री के ककार की बेअदबी करने वाले व्यक्ति मानदीप सिंह ने अपनी गलती की माफी मांगी है। इसके बाद मुख्यमंत्री के माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है और अब सारा गांव उसके साथ खड़ा है। 

बादल लोकसभा चुनावों से रह सकते हैं दूर!
पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल 2019 के लोकसभा चुनावों में पटियाला या लुधियाना से मैदान में उतार सकते हैं। वहीं अकाली दल के सीनियर नेताओं का कहना है कि खराब स्वास्थ्य तथा बडी उम्र के कारण बादल इस बार लोकसभा चुनाव किसी भी कीमत पर नहीं लड़ सकते। 

कैप्टन से मुलाकात के बाद ब्रह्मपुरा ने शिअद के खिलाफ रची साजिश : सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद पार्टी को बांटने और कमजोर करने की साजिश रची है। अब अकाली दल के दरवाजे ब्रह्मपुरा हेतु हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। ब्रह्मपुरा और अन्य मौकापरस्तों को शिरोमणि अकाली दल में वापस नहीं लिया जाएगा। 

करनाल में पलटी इंडो-कैनिडयन की बस, ड्राईवर पर बदसलूकी का आरोप
करनाल नेशनल हाईवे पर बलड़ी बाईपास के नजदीक एक इंडो कैनेडियन बस पलट गई। बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं बस में सवार सभी यात्री एनआरआई थे जो सुरक्षित हैं। यात्रियों को बस शीशे तोड़कर सुरक्षित निकाला गया। वहीं मौके पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Mohit