Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 09:21 PM (IST)

जालंधरः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अध्यक्षता में आज जहां मंत्रिमंडल की बैठक हुई तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह तथा अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को पछाड़ कर ट्विटर पर पूरी तरह छा गए हैं। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेडयूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

गन्ना उत्पादकों के लिए पंजाब कैबिनेट ने लिए अहम फैसले

पंजाब सरकार ने प्राथमिक कृषि ऋण समिति के लगभग 2.85 लाख सदस्य कृषि मजदूरों और भूमिहीन किसानों के लिये कर्ज राहत/माफी योजना को आज सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान जिसके तहत लगभग 2.85 लाख लोगों को 520.55 करोड़ रूपये की राहत मिलेगी। इनमें लगभग 70 प्रतिशत दलित हैं।

कैप्टन और सुखबीर को पछाड़ Twitter पर छाए सिद्धू
क्रिकेट से राजनीति में आए पंजाब कैबिनेट नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह तथा अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को पछाड़ कर ट्विटर पर पूरी तरह छा गए हैं। लगभग 3 माह से ट्विटर पर सक्रिय नवजोत सिंह सिद्धू को अब तक 5 लाख से अधिक लोगों फॉलो कर चुके हैं। 

पंजाब में 10 पर AAP व 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी टकसाली पार्टी, 1 कैंडीडेट होगा साझा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में सियासी समीकरण तेजी से बदलते जा रहे हैं। अब अकाली दल टकसाली और आम आदमी पार्टी ने पंजाब  में गठबंधन कर लिया है।

4 आई.ए.एस., 6 पी.पी.एस. व 1 पी.सी.एस. अधिकारी तबदील
पंजाब सरकार ने  4 आई.ए.एस., 6 पी.पी.एस. व 1 पी.सी.एस. अधिकारी का तबादला किया है। 

बटाला, कपूरथला और अबोहर को मिला निगम का दर्जा

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान बटाला, कपूरथला और अबोहर शहर बने नगर निगम  बैठक में सिखों के प्रथम गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र केे..........

नर्सों के संघर्ष आगे झुकी सरकार, मानी मांगें
पिछले कई दिनों से पक्के करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही नर्सों की इस मांग को पंजाब सरकार ने हरी झंडी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने 7 मार्च तक नर्सों और आन सैलरी स्टाफ को पक्का करने का ऐलान किया है।

पंजाब में अभी भी बिक रहा चिट्टा: सुखपाल खैहरा

पंजाब एकता पार्टी के मुखी सुखपाल सिंह खैहरा ने आज सब डिवीजन मलोट के गांवों का दौरा करते पार्टी वर्करों से बैठकें की।

टोल Plaza वालों की करतूत, पैसे छीन कर पेड़ से बांधा बच्चा
सोशल मीडिया पर इन दिनों लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पेड़ से बंधे बच्चे की वीडियो वायरल हो रही है। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह कार वालों से  भीख मांगता था। पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उसकी मजबूरी देखने की जगह उसे पेड़ से बांध दिया।

गुरु तुल्य जेतली का मार्गदर्शन मेरे लिए सौभाग्यशाली : मलिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेतली से मुलाकात की तथा उन्हें पंजाब के राजनीतिक हालात से अवगत करवाया और उनसे इस संबंधी मार्गदर्शन ग्रहण किया। मलिक ने कहा कि गुरु तुल्य जेतली का मार्गदर्शन उनके लिए सौभाग्यशाली है।

विद्यार्थियों की मांग-शहीदों पर राजनीति न करें सरकार
भारत-पाकिस्तान में चल रही तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर दोनों देशों में अमन शांति बनाए रखने और युद्ध  के विरोध में कालेज विद्यार्थियों की तरफ से मार्च निकाला गया।

Mohit