Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 07:55 PM (IST)

जालंधरः लोकसभा चुनाव 2019 के मद्दनेजर मोगा रैली में जहां कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने शिरकत की तो वहीं जम्मू के मुख्य बस स्टैंड पर वीरवार दोपहर ग्रेनेड हमला हुआ। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

Lok Sabha Election 2019: मोगा रैली में शिरकत करने राहुल गांधी पहुंचे पंजाब

लोकसभा चुनावों 2019 के मद्दनेजर मोगा में होने वाली रैली में शिरकत करने के लिए कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी पंजाब पहुंच गए हैं। 

मोदी ने किसानों का 1 रुपया कर्जा भी माफ नहीं कियाःराहुल गांधी
लोकसभा चुनावों 2019 के मद्दनेजर मोगा रैली में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों को साढ़े 3 लाख करोड़ के कर्जे माफ किए हैं। जबकि किसानों का 1 रुपया कर्जा भी माफ नहीं किया है।

जम्मू में जालंधर की बस के पास फैंका ग्रेनेड,घायलों में 2 पंजाब के

जम्मू के मुख्य बस स्टैंड पर वीरवार दोपहर ग्रेनेड हमला हुआ। इस विस्फोट में एक की मौत हो गई, जबिक 28 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमें सेना पर नहीं बल्कि केंद्र सरकार के नेताओं की नीयत पर शकःजाखड़
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की मोगा में चुनावी रैली के दौरान संबोधित करते हुए गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की 2 लाख रुपए तक की कर्ज माफी की है।

बेअदबी कांड के सभी दोषियों को जेल में डाला जाएगाः कैप्टन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व अकाली सरकार के समय में हुई बेअदबी की घटनाओं ने पंजाब के लोगों को बांटने की कोशिश की है। प्रदेश भर में 43 बार बेअदबी की घटनाएं हुई है, जिन पर अकाली सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पाकिस्तानी कैदी की अमृतसर केंद्रीय जेल में मौत, पासपोर्ट एक्ट के तहत हुई थी सजा
अमृतसर केंद्रीय जेल में एक पाकिस्तानी कैदी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम मोहम्‍मद अमजद है, उसे पासपोर्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

लापता फौजियों के शव छप्पड़ से बरामद, 3 मार्च को जालंधर से निकले थे अपने घर

गत 3 मार्च से लापता भिंडर खुर्द निवासी फौजी सुरजीत सिंह तथा उसके साथी फौजी हरप्रीत सिंह के शव गांव के छप्पड़ में गिरी कार से मिलने का पता चला है।  

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र से हर वर्ग के लोग दुखी : सुखबीर बादल
अकाली दल बादल के प्रधान व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर वर्ग दुखी है और 2 साल में कैप्टन ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। किसान, कर्मचारी सड़कों पर धक्के खा रहे हैं।

बहबलकलां गोलीकांड: निलंबित IG परमराज सिंह उमरानंगल को मिली ब्लैंकेट बेल

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड में आरोपी निलंबित IG परमराज सिंह उमरानंगल को ब्लैंकेट बेल दे दी है। 

खुशियां बदली गम में, 10 वर्षों के बाद जुड़वा बच्चों को जन्म देकर मां की हुई मौत
यहां के एक परिवार में खुशियों के साथ भरा माहौल उस समय गम में बदल गया जब एक महिला की मौत हो गई।

Mohit