Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 08:46 PM (IST)

जालंधरः निर्माणाधीन लुधियाना हाईवे और लाडोवाल टोल प्लाजा पर की जा रही वसूली को लेकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मेयर बलकार सिंह संधू और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने जहां जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं पंजाब के मोगा में हुई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू का वक्ताओं की सूची में नाम ना होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस में विवाद छिड़ गया है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी सांसद और मेयर

निर्माणाधीन लुधियाना हाईवे और लाडोवाल टोल प्लाजा पर की जा रही वसूली को लेकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मेयर बलकार सिंह संधू और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक टोल प्लाजा को बंद नहीं कर दिया जाता उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

क्या अब कांग्रेस आलाकमान को सिद्धू की स्टार प्रचारक के तौर पर जरूरत नहीं?
हाल ही में पंजाब के मोगा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए जब कांग्रेस की रैली का आयोजन किया गया तो इसमें भाषण देने वालों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद दूसरे नंबर पर स्टार प्रचारक रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का नाम ही नहीं था। 

2019 महासंग्राम: कांग्रेस-‘आप’ गठबंधन की राह में 5 बड़े अड़ंगे

मिशन 2019 को सफल बनाने की कवायद में हरेक पार्टी जी-जान से जुड़ी हुई है। इसी कड़ी में हरेक छोटी-बड़ी पार्टी गठबंधन की राह पर चल कर चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत बनाना चाहती है परंतु लोकसभा चुनावों में कांग्रेस व ‘आप’ के..........

पाकिस्तान में है नवजोत सिद्धू का दिलः सुखबीर बादल (Watch Video)
नवजोत सिद्धू का दिल तो पाकिस्तान में है, यहां तो बस वह फारमैलिटी के तौर पर रह रहा है। यह कहना है अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल का। 

राहुल की रैली में भाषण का मौका नहीं मिलने से नाराज हुए सिद्धू, बोले- 'दिखा दी गई मुझे मेरी जगह'

पंजाब के मोगा में हुई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू का वक्ताओं की सूची में नाम ना होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस में विवाद छिड़ गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे नवजोत सिंह  सिद्धू का 3 राज्यों में हुई कांग्रेस की जीत में खासा योगदान रहा है।

पाकिस्तान का पानी रोकने की कवायद, शाहपुरकंडी बैराज का कैप्टन ने किया शिलान्यास
भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की मुहिम तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पठानकोट में रणजीत सागर बांध परियोजना और शाहपुरकंडी बैराज का शिलान्यास किया। 

कैबिनेट के फैसले पर नहीं है नर्सों को भरोसा, अभी भी जारी है भूख हड़ताल

पंजाब सरकार द्वारा नर्सों को रैगुलर करने के ऐलान के बाद भी पटियाला में नर्सो का आंदोलन जारी है। कुछ नर्सें अभी भी भूख हड़ताल पर है, जबकि अन्य नर्सों ने भी अभी तक काम शुरू नही किया है। इन्होंने साफ किया कि जब तक नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा वह काम पर नही लौटेंगी।

पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
थाना बस्ती बावा खेल अंतर्गत आते इलाके में एक पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद को पार कर दुष्कर्म किया।

कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ, राहुल गांधी व सिद्धू पाक के पोस्टर ब्वायस: मलिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कहा कि  वे  दोनों  पाकिस्तान  के पोस्टर ब्वायस हैं। 

सरहद पार: पाक में हिंदू लड़कियां मुस्लिम युवकों के निशाने पर, जबरन पढ़ाया जाता है निकाह
पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिन्दू वर्ग वहां मुस्लिम कट्टरवाद व आतंकवाद के चलते बदतर जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं और हिन्दू समुदाय की नाबालिग तथा बालिग लड़कियों को अगवा करके धर्म-परिवर्तन करवाकर मुस्लिम युवकों........

Mohit