Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2019 - 09:02 PM (IST)

जालंधरः चुनाव कमिश्न ने पंजाब में जहां 19 मई को लोकसभा चुनाव करवाने का ऐलान किया तो वहीं कैप्टन ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी तेरह सीटें जीतेगी। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब में 19 मई को होंगे लोकसभा चुनाव

चुनाव कमिश्न ने पंजाब में 19 मई को लोकसभा चुनाव करवाने का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव कमिश्नर सुनील अरोड़ा के ऐलान के बाद देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। 

Election 2019: पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेंगे: कैप्टन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी तेरह सीटें जीतेगी। 

धार्मिक बेअदबी: शिअद-भाजपा ने राज्यपाल से लगाई लोकतंत्र बचाने की गुहार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर से लोकतंत्र व लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने व कांग्रेस सरकार को धार्मिक बेअदबी मामलों में 'राजनीति-प्रेरित' व 'प्रतिशोधात्मक' जांच बंद करवाने का निर्देश देने का अनुरोध किया। 

रंजिश के चलते युवक की गोलियां मारकर हत्या, हमलावर फरार
पुरानी रंजिश के चलते संगत सिंह नगर में  देर रात हमलावरों ने एक युवक पर पहले दातर से वार किया और फिर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। 

चुनावी प्रचार में सेना के इस्तेमाल पर निर्वाचन आयोग के निर्देश का कैप्टन ने किया स्वागत

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने निर्वाचन आयोग के उस निर्देश का स्वागत किया है जिसमें राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में रक्षाकर्मियों की तस्वीरें लगाने से मना किया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए सैन्य बलों का राजनीतिकरण समाप्त करने का आहवान किया।

लुधियाना में 7 वर्षीय लड़की से बलात्कार, हत्या
पंजाब के दोराहा कस्बे में पिता के रिश्तेदार ने अपहरण के बाद सात साल की एक लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।   

प्रियंका गांधी की नियुक्ति के एक माह के भीतर UP में कांग्रेस के बूथ वर्करों की गिनती 2 लाख बढ़ी

कांग्रेस में प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं में एक नया उत्साह पैदा हुआ है तथा अकेले उत्तर प्रदेश में ही बूथ स्तर के पंजीकृत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गिनती 2 लाख बढ़ गई है। 

20 मिनट में मौत से जंग हार गए 4 दोस्त, नहर में गिरते ही लॉक हो गई थी कार
शुक्रवार रात 10.50 बजे सिधवां नहर क्रॉस करते समय ओवर स्पीड आई-20 कार पुल से टकरा बैरीकेड तोडकर पानी में जा घुसी। पानी में जाते ही कार के सैंसर बंद हो गए और वह लॉक हो गई।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरने का ग्रहण, कांग्रेसियों ने उठाया तो ट्रक ड्राइवरों ने लगाया

लगता है लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरने का ग्रहण लग गया है। कांग्रेस द्वारा लगाया गया धरना उठाने के बाद जब टोल प्लाजा पुन: चालू हो गया तो इसी बीच टोल मांगने पर ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम कर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। 

'सिट' के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेसः मजीठिया
पंजाब के पूर्व सीनियर कैबीनेट मंत्री और यूथ अकाली दल बादल के इंचार्ज बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बहिबल कलां और कोटकपूरा कांड के लिए बनाई गई पुलिस अधिकारियों की 'सिट' एक कठपुतली है।

Mohit