Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 10:06 PM (IST)

जालंधरः आम आदमी पार्टी हाईकमान ने जहां जालंधर की जिला इकाई को दरकिनार करके फरीदकोट के जस्टिस जोरा सिंह को जालंधर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा तो वहीं अकाली दल टकसाली ने लोकसभा हलका संगरूर सीट से भगवंत मान के खिलाफ ऐडवोकेट राजदेव सिंह खालसा को चुनाव मैदान में उतारा है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

भगवंत मान के खिलाफ संगरूर से टकसालियों ने उतारा अपना उम्मीदवार

अकाली दल टकसाली ने लोकसभा हलका संगरूर सीट से भगवंत मान के खिलाफ ऐडवोकेट राजदेव सिंह खालसा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसका फैसला शिरोमणि अकाली दल टकसाली की आज गांव ब्रह्मपुरा, तरनतारन में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।

बहिबल कलां गोलीकांडः चरनजीत शर्मा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
बहिबल कलां गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा को अदालत के आदेशों पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

जस्टिस जोरा सिंह जालंधर से ‘आप’ उम्मीदवार, जिला प्रधान बोले-बेहद निराशाजनक फैसला

अपनी रिवायत को कायम करते हुए एक बार फिर आम आदमी पार्टी हाईकमान ने जालंधर की जिला इकाई को दरकिनार करके फरीदकोट के जस्टिस जोरा सिंह को जालंधर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। 

मतदान के प्रति पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा जागरूक
चुनाव की प्रजातांत्रिक प्रणाली में मतदान की महत्ता को पहचानने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में पंजाब के पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा जागरूक हैं।

सुखबीर और मजीठिया के खिलाफ जारी वारंट हाईकोर्ट ने लिए वापिस

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व कैबीनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के आदेश वापिस ले लिए गए हैं। 

Video: जोरा सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान होते ही भड़के सुखपाल खैहरा
आम आदमी पार्टी हाईकमान द्वारा जस्टिस जोरा सिंह को जालंधर लोकसभा सीट से मैदान में उतारने पर पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैहरा ने नाराजगी जाहिर की है।

शिरोमणि अकाली दल बादल 13 में से कम से कम 10 सीटों पर शान से जीत हासिल करेगा : मजीठिया

लोकसभा चुनाव दौरान शिरोमणि अकाली दल बादल 13 में से कम से कम 10 सीटों पर शान से जीत हासिल करेगा। अकाली दल टकसाली पार्टी कैप्टन के इशारे पर चल रही है।

घर वापिस लौटने से कुछ दिन पहले ही 3 बहनों के इकलौते भाई की मलेशिया में मौत
मलेशिया गए गांव बेरछा के नौजवान की मौत से पूरे गांव में शौक की लहर फैल गई। गांव के सरपंच सतपाल सिंह फौजी ने बताया कि सोहन लाल (34) पुत्र करम चंद एक साल पहले मलेशिया गया था, उन्होंने बताया कि मृतक नौजवान मां-बाप का और तीन बहनों का इकलौता बेटा था।

पैट्रोल-सल्फास लेकर SDM आफिस की इमारत पर चढ़े किसान

पिछले 20 दिनों से गन्ने की पेमेंट को लेकर किसानों का संघर्ष तो चल रहा था लेकिन आज गुस्से में आए किसानों ने धुरी में गन्ने की बकाया पेमेंट ना मिलने के कारण संघर्ष तीखा कर दिया है। 

यूथ अकाली दल की रैली में जेब कतरों का बोलबाला
सोमवार को जलालाबाद में आयोजित यूथ अकाली दल की रैली में पहुंचे लोगों को उस समय बडा धक्का लगा जब उनमें से करीब 5 व्यक्तियों की जेबों पर चोर मुस्तैदी से हाथसाफ करके ले गए।

Mohit