Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 08:58 PM (IST)

जालंधरः नवजोत सिंह सिद्धू तथा उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने जहां खुलकर पार्टी से नाराजगी जाहिर की तो वहीं पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

टिकट न मिलने से सिद्धू दंपति नाराज,खुद को बताया पावरलेस

कांग्रेस हाईकमान द्वारा चंडीगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व रेल मंत्री पवन बांसल को टिकट दिए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू तथा उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अब खुलकर पार्टी से नाराजगी जाहिर की है।

Video:पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल, भारतीय जवानों ने की फायरिंग
पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। खेमकरण सैक्टर में बुधवार रात लगभग 9 बजे पाकिस्तान द्वारा गांव रतौके में एक ड्रोन भेजा गया। 

डेरा ब्यास जाने पर घिरे कैप्टन, मजीठिया ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के डेरा ब्यास जाने पर अकाली दल के महासचिव बिक्रम मजीठिया ने उन परनिशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन का डेरा प्रमुख से मिलना कई तरह के सवाल खड़े करता है।

बटाला:हार्डवेयर पार्ट्स की फैक्टरी में बन रहे थे अवैध हथियार, 2 गिरफ्तार
बटाला पुलिस ने  एक फैक्टरी में छापेमारी कर भारी तादाद में अवैध असले सहित  2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पूर्व आईएएस अश्विनी कुमार व रविंदर सिंह पार्टी प्रधान के सचिव नियुक्त

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर बादल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारियों रविंदर सिंह तथा अश्विनी कुमार को पार्टी अध्यक्ष का सचिव नियुक्त किया है।

जालंधर सीट पर 14 बार रहा है कांग्रेस का कब्जा, पढ़े पूरी खबर
पंजाब के दोआबा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सीट जालंधर पर कांग्रेस का दबदबा रहा है तथा वह यहां से 14 बार चुनाव जीती है। इस बार यहां वकीलों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 

कोटकपूरा-बहबलकलां गोलीकांड:पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

कोटकपूरा गोलीकांड में नामजद पूर्व विधायक और अकाली दल के जिला अध्यक्ष मनतार सिंह बराड़ को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 

अब भ्रष्टाचार विरुद्ध बोलने लायक नहीं रही दागियों को टिकट देने वाली कांग्रेस : मान
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कांग्रेस की ओर से जालंधर से संतोख सिंह चौधरी और चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट देने पर कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरैंस’ की बातें करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी अब भ्रष्टाचार विरुद्ध बोलने लायक नहीं रहे।

कांग्रेस के पास इतिहास रचने का मौका: सही दाव खेला तो पंजाब में क्लीन स्वीप में सक्षम पार्टी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास पंजाब में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करने का सुनहरी मौका है। पुनर्गठन के बाद से कांग्रेस कभी भी इस सीमावर्ती राज्य में क्लीन स्वीप नहीं कर पाई है।

‘आप’ के आंतरिक सर्वेक्षण पर बोले धर्मसोत-आपे मैं रज्जी-पुज्जी, आपे मेरे बच्चे जीण
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा करवाए गए एक आंतरिक सर्वेक्षण को आधार बनाकर पंजाबी के एक प्रसिद्ध अखबार में खबर प्रकाशित की गई है।

Mohit