Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 09:27 PM (IST)

जालंधरः फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से जहां सुखबीर सिंह बादल प्रधान शिरोमणि अकाली दल का चुनाव लडऩा लगभग तय हो गया तो वहीं करतारपुर कॉरिडर को लेकर संगत के लिए खुशखबरी सामने आई है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

सुखबीर का फिरोजपुर से चुनाव लडऩा तय!

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल की ओर से सुखबीर सिंह बादल प्रधान शिरोमणि अकाली दल का चुनाव लडऩा लगभग तय हो गया है और इस बात की पार्टी कभी भी घोषणा कर सकती है।

Kartarpur Corridor: भूमि पूजन के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू (Watch Video)
करतारपुर कॉरिडर को लेकर संगत के लिए खुशखबरी है। भारत-पाक सीमा पर बनने जा रहे करतारपुर कॉरिडोर के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

कांग्रेस सरकार ने पंजाब को आर्थिक कंगाली में धकेला : श्वेत मलिक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने अमृतसर लोकसभा के अटारी विधानसभा हलके में आयोजित अकाली दल-भाजपा की विशाल रैली में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के चुनावों की लड़ाई 2 पार्टियों की लड़ाई नहीं है, बल्कि 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। 

लोकसभा चुनाव : केन्द्रीय मंत्री सांपला की टिकट पर भी मंडरा रहा है खतरा!
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब तक जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में लाल कृष्ण अडवानी व मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल न करने का मुद्दा पहले दिन से ही सियासी गलियारों में पूरी तरह गर्माया हुआ है।

'AAP' के सांसद साधु सिंह के गांव में गरजे सुखपाल खैहरा, अकाली और कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

लोकसभा हलका फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद प्रो. साधु सिंह के गांव मानूके में पंजाब लोकतांत्रिक गठजोड़ पंजाब एकता पार्टी के सांझे उम्मीदवार बलदेव सिंह तखानवध के पक्ष में विशाल रैली की गई। 

गुरु नानक मिशन चौक नजदीक भयानक सड़क हादसा, 1 की मौत
गुरु नानक मिशन चौक वुडलैंड शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण एक्टिवा सवार दलजीत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी आबादपुरा, गंभीर रूप में घायल हो गया। 

अकाली दल ने संगरूर से घोषित किया उम्मीदवार, दिलचस्प होगा मुकाबला

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को संगरूर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने यहां पार्टी की एक विज्ञप्ति में इस आशय की घोषणा की।

प्रदेश कांग्रेस IG कुंवर विजय के समर्थन में उतरी
पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप खुलकर आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह के समर्थन में उतर आई है। आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद सुनील जाखड़ कई सीनियर कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों का शिष्टमंडल लेकर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू से मिले।

भगवंत मान एन.आर.आई द्वारा भेजा गया 1 हजार करोड़ रुपए का फंड डकार गया: जस्सी

पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस पार्टी और गठजोड़ के सांझे उम्मीदवार जसराज जस्सी ने आज कौहरियों में पार्टी वर्करों को सबोधन करते हुए कहा कि भगवंत मान एन.आर.आई वीरों की तरफ से भेजा गया.........

Golden Temple में वीडियो बनाकर मुश्किल में फंसी लड़कियां, अब मांगी माफी
श्री दरबार साहिब के परिक्रमा मार्ग में टिक-टॉक बनाने वाली लड़कियों ने अन्य वीडियो जारी करके अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है।

Mohit