Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 08:57 PM (IST)

जालंधरः एस.आई.टी. के वरिष्ठ सदस्य आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह का तबादला करने से जहां सियासय गर्मा गई तो वहीं सिद्धू ने मोदी के खिलाफ अपने ट्विटर अकाउंट पर मोर्चा खोला। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

सिद्धू ने Tweet कर मोदी पर कसा तंज, लिखा- 'इनकी सब बातें काल्पनिक हैं'
PunjabKesari
हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। 40 दिनों तक चलने वाले प्रचार से पहले फायर ब्रांड सिद्धू ने मोदी के खिलाफ अपने ट्विटर अकाउंट पर मोर्चा खोला है। 

शिक्षा विभाग का कारनामा,शहीद सुखदेव सिंह की जगह प्रकाशित की शहीद राजगुरु की फोटो
शिक्षा विभाग पंजाब के साथ आए दिन कोई न कोई विवाद जुड़ता जा रहा है। अभी मानसा जिले में 365 की जगह 372 दिनों वाले कैलेंडर का मसला ठंडा नहीं हुआ था कि...........

कुंवर विजय प्रताप के तबादले के बाद गर्माई सियासत,पंजाब सरकार जाएगी चुनाव आयोग
PunjabKesari
चुनाव आयोग द्वारा बरगाड़ी व बहबलकलां बेअदबी और गोलीकांड मामले की जांच के लिए कैप्टन सरकार की ओर से गठित एस.आई.टी. के वरिष्ठ सदस्य आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह का तबादला करने से सियासय गर्मा गई है।

3 लोकसभा हलके, जहां दशकों से कांग्रेस के नहीं टिके पैर
देश में 17वीं लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां दमखम लगा रही हैं। यह चुनाव पंजाब में मई में होने जा रहे हैं। इसमें दोनों प्रमुख दल कांग्रेस व अकाली-भाजपा गठबंधन के अतिरिक्त नए गठजोड़ अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

2019 फतह करने के लिए 'AAP' ने अमन अरोड़ा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
PunjabKesari
पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान भगवंत मान ने विधायक अमन अरोड़ा को राज्य की चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है।

मजीठिया की कांग्रेस को सलाह-अब कुंवर विजय प्रताप से लड़वाए चुनाव
पंजाब में बेअदबी मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. टीम के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह का चुनाव कमिश्न द्वारा तबादला करने के बाद अकाली नेता तथा कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया  है।

सुखबीर बादल के पांव छूने वाले DSP पर गिरी गाज
PunjabKesari
ड्यूटी के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पांव छूने वाले डी.एस.पी. करणशेर सिंह ढिल्लों का तबादला कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री पद के लिए मायावती का डैमोक्रेटिक अलाइंस समर्थन करता है: खैहरा
पंजाब एकता पार्टी के संयोजक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए मायावती को डैमोके्रटिक अलाइंस समर्थन करता है। वही एक काबिल नेता हैं जो देश को एक लड़ी में परों सकती हैं।

कैप्टन ने गुटका साहब की झूठी कसम खाकर ठगी के साथ सरकार बनाई है: सुखबीर
PunjabKesari
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुंख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज समराला में रैली को संबोधन करते हुए कहा की कैप्टन अमरिन्दर सिंह निकम्मा, निखिद्ध और घटिया मुख्यमंत्री साबित हुआ है। 

गैंगस्टर रणदीप खरौड़ के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी की पोल खुली: चीमा
पंजाब में पचार हजार के ईनामी बदमाश को कांग्रेस में शामिल करके यह साफ हो गया है कि कांग्रेस भी अपराधियों को संरक्षण दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News