Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 08:55 PM (IST)

जालंधरः अरविंद केजरीवाल 13 से 17 मई तक जहां पंजाब में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे तो वहीं भगवंत मान के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

कैप्टन और परनीत से भी कई गुणा संपत्ति के मालिक हैं सुखबीर और हरसिमरत

पंजाब के 2 महत्वपूर्ण सुखबीर बादल व कैप्टन अमरेंद्र सिंह के परिवारों की संपत्ति की जानकारी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के साथ सार्वजनिक हुई है। 

टिकट नहीं मिलने पर छलका विनोद खन्ना की पत्नी का दर्द, बोली- BJP ने अकेला छोड़ दिया
दिवंगत फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी सांसद रहे विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने कहा कि पार्टी ने उन्हें पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया जिसका उन्हें बेहद दुख है ।   

केजरीवाल 13 मई से करेंगे पंजाब में धुंआधाड़ प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 13 से 17 मई तक पंजाब में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। 

नोटबंदी, GST, किसान आत्महत्याओं जैसे गंभीर मसलों पर सन्नी देओल मुझसे बहस करें : जाखड़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ 2002 से 2017 तक 3 बार अबोहर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे। 

मुसीबत में फिर फंसे भगवंत मान, नोटिस जारी

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। 

जाखड़ से नाराज तो सन्नी दियोल से अनजान गुरदासपुर की जनता
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तथा भाजपा द्वारा गुरदासपुर से घोषित किए गए उम्मीदवारों से वहां की जनता अंसतुष्ट नजर आ रही है। 

'AAP' को एक और झटका, जिला प्रधान सज्जन सिंह चीमा अकाली दल में शामिल

आम आदमी पार्टी के जिला कपूरथला के प्रधान अर्जुन अवार्डी रिटायर्ड एस.पी. सज्जन सिंह चीमा आज आप को अलविदा कह कर अपने समूह साथी समेत सुखबीर बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। 

लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे 'बाबा जी बर्गर वाले', मिले गनमैन
गनमैन लेना ज्यादातर लोगों का शौक होता है परन्तु बाबा जी बर्गर वाले को गन्नमैन मिलने के कारण खर्चा बढ़ गया है।

प्रताप बाजवा के साथ राजनीतिक जंग में जाखड़ बने थे कै. अमरेन्द्र के सारथी

कै. अमरेन्द्र से उभरे मतभेद के चलते 2019 के लोकसभा चुनावों में गुरदासपुर हलका से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

Lok Sabha Election: अकाली-भाजपा को पंजाब की 11 सीटों पर बदलने पड़े उम्मीदवार
अकाली-भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर मोदी सरकार के स्लोगन के साथ प्रचार किया जा रहा है लेकिन इन दोनों पार्टियों द्वारा टिकट के बंटवारे को लेकर अपनाए फार्मूले के चलते विरोधियों को इस दावे की हवा निकालने का मौका मिल गया है।

Mohit