Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2019 - 09:40 PM (IST)

जालंधरः आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रिंयका गांधी जहां बठिंडा रैली के बाद गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र पठानकोट में रोड शो करने पहुंची तो वहीं आम आदमी पार्टी(आप) के संगरूर से उम्मीदवार भगवंत मान का आज रोड शो दौरान कुछ नौजवानों ने जबरदस्त विरोध किया। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पठानकोट में प्रियंका गांधी का रोड शो, 84 के दंगा पीड़ितों ने दिखाए काले झंडे

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रिंयका गांधी ने बठिंडा रैली के बाद गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र पठानकोट में रोड शो करने पहुंची।

कैप्टन और आशा कुमारी ने कटवाई मेरी टिकट: नवजोत कौर सिद्धू
लोकसभा चुनाव की टिकट न मिलने पर नवजोत कौर सिद्धू ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

AAP के रोड शो का विरोध, भगवंत मान ने भांगड़ा डाल कर बरसाए फूल

आम आदमी पार्टी(आप) के संगरूर से उम्मीदवार भगवंत मान का आज रोड शो दौरान कुछ नौजवानों ने जबरदस्त विरोध किया। दरअसल, रोड शो के दौरान मान जब गोद लिए गांव बेनड़ा पहुंचे तो गांव के लोगों ने विकास न होने के कारण मान का न सिर्फ़ विरोध किया बल्कि काली झंडियां भी विखाई।

मोदी व सुखबीर पर बरसे सिद्धू, कहा-'एक बड़ा झूठा, दूसरा गप्पी'
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाबियों को विश्वास दिलाया है कि अगर वह गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक पुस्तकों के आरोपियों को सजा ना दिला सके तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

लोकसभा चुनाव 2019: शिअद (टकसाली) ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र

शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए आज यहां इसके अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि किसानों की माली हालत सुधारने पर उनका मुख्य फोकस होगा।

सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति कर रहे हैं मोदी: प्रियंका
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रिंयका गांधी ने बठिंडा रैली के दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते कहा कि वह सत्ता पाने के लिए झूठ की राजनीति करते हैं। 

अकालियों ने राजा वड़िंग के समर्थक की पिटाई कर फाड़े कांग्रेसी पोस्टर

लंबी विधानसभा हलके के गांव छापियांवाली में कुछ व्यक्तियों ने कांग्रेस के उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग के समर्थक की पिटाई कर कांग्रेस पार्टी के पोस्टर फाड़ दिए।

Morning Walk में आम जनता से मिले केजरीवाल,विरोधियों को लिया आड़े हाथ
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने मार्निंग वॉक के दौरान बरनाला के शहीद भगत सिंह पार्क में प्रचार करने पहुंचे।  लोगों से बातचीत करते उन्होंने भगवंत मान की तरफ से किए गए कार्यों की प्रंशसा की। 

गढ़ बचाने में लगे सुखबीर बादल को कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया से मिल रही चुनौती

पंजाब की सीमावर्ती फिरोजपुर लोकसभा सीट पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में गए निवर्तमान सांसद शेर सिंह घुबाया से कड़ी टक्कर मिल रही है।

पंजाब में 19 मई को मतदान के दिन अवकाश की घोषणा
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 19 मई रविवार को पंजाब में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा-135बी और चुनाव आयोग की हिदायतों के तहत इस छुट्टी की घोषणा की है। 

Mohit