Punjab : जानिए क्या हैं आज की दिन भर की मुख्य खबरें

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 09:53 PM (IST)

जालंधर:  पंजाब में नाजायज तरीकों के साथ रेत माइनिंग की वीडियो बनाकर देने या सबूत के साथ जानकारी देने पर पंजाब सरकार 25 हजार रुपए इनाम देगी। आम आदमी पार्टी में से इस्तीफा देने के बाद जैतो से पूर्व विधायक मास्टर बलदेव सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल के पैटर्न पर लड़ने जा रहा है। इसके लिए पड़ोसी 5 राज्यों के भाजपा नेता यहां आकर चुनाव का पूरा जिम्मा संभालेंगे। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

 

cm channi will give 25 thousand rupees reward read news

 रेत माइनिंग की जानकारी देने वालो को CM चन्नी देंगे  25 हजार रुपए ईनाम 
पंजाब में नाजायज तरीकों के साथ रेत माइनिंग की वीडियो बनाकर देने या सबूत के साथ जानकारी देने पर पंजाब सरकार 25 हजार रुपए इनाम देगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस संबंध में सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश जारी किए हैं।

'आप' से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए मास्टर बलदेव सिंह
आम आदमी पार्टी में से इस्तीफा देने के बाद जैतो से पूर्व विधायक मास्टर बलदेव सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह ऐलान आज मानसा में मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का नेतृत्व में किया। बता दें जैतो विधानसभा सीट से 'आप' के पूर्व विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने गत दिन पार्टी पद और प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा चुनाव : 5 राज्यों के दिग्गज भाजपाई संभालेंगे पंजाब के हलके
पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल के पैटर्न पर लड़ने जा रहा है। इसके लिए पड़ोसी 5 राज्यों के भाजपा नेता यहां आकर चुनाव का पूरा जिम्मा संभालेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं को पंजाब चुनाव में झोंकने का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। इन नेताओं में सांसदों, विधायकों के अलावा पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

'आप' ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन उम्मीदवारों के नाम किए ऐलान
राज्य में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने आज दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आप ने अन्य 30 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कुल मिलाकर उन्होंने 40 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

another setback for sad adviser resigns

शिअद को लगा एक और झटका, सलाहकार अनीश सिधाना ने दिया इस्तीफा
शिरोमणि अकाली दल को एक और बड़ा झटका लग गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के राजनैतिक सलाहकार अनीश सिधाना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताने योग्य है कि अनीश सिधाना ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ी थी और अकाली दल (बादल) में शामिल हुए थे। अनीश सिधाना कांग्रेस में बौद्धिक सैल के चेयरमैन रह चुके हैं। अब उन्होंने सुखबीर बादल के राजनैतिक सलाहकार के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

Deputy CM सोनी के घर के बाहर माहौल हुआ तनावपूर्ण, पुलिस ने महिलाओं पर भी किया लाठीचार्ज
राज्य भर में सेहत कर्मियों का चल रहा आंदोलन आज हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार आज सेहत विभाग से जुड़े कुछ कर्मियों ने जब पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के घर का घेराव किया। इसी के चलते पुलिस द्वारा उन पर लाठियां चला दी गईं जिसमें कुछ सेहतकर्मी भी घायल हो गए। इस बीच उन्होंने अपने इस आंदोलन को और तीखा कर दिया है। 

डेरा सिरसा में SIT पंजाब ने करीब साढ़े 4 घंटों तक की पूछताछ
 पंजाब पुलिस की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए बनाई गई सिट आज फिर डेरा सिरसा गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसां और वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन से पूछताछ करने के लिए टीम डेरा सिरसा गई थी। इसी के चलते करीब साढ़े 4 घंटे पूछताछ करने के बाद टीम डेरा सिरसा से रवाना हो गई है। 

ओमीक्रोन वेरिएंट लहर के मद्देनजर लॉकडाउन लगने की चर्चाएं जोरों पर
पंजाब में कोरोना की तीसरी संभावी लहर, जिसको वेरिएंट ओमीक्रोन के नाम के साथ जाना जाने लगा है, को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावनाओं पर चर्चाएं और अफवाहें पूरे जोरों-शोरों के साथ फैल रही हैं। इस लॉकडाउन को लेकर लोगों के मन में फिर से एक बार दहशत का माहौल बन रहा है। उन लोगों को ऐसी तराशती मौके अपनी रोजी रोटी का भी डर लग रहा है। चाहे भारत में ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या बहुत कम पाई गई है परन्तु फिर भी डबलयू.एच.ओ. की हिदायतों अनुसार यह वेरिएंट ओमीक्रोन घातक सिद्ध हो सकता है। 

strong protest against sidhu musewala during punjab congress rally in mansa

पंजाब कांग्रेस की रैली दौरान सिद्धू मूसेवाला का कड़ा विरोध, हंगामा
पंजाब कांग्रेस द्वारा मानसा में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रैली रखी गई थी। कांग्रेस पार्टी की इस रैली में सिद्धू मूसेवाला भी शामिल हुए थे, जिन्होंने वहां पर लोगों को संबोधित करना था। लेकिन जैसे ही मानसा रैली दौरान मूसेवाला ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया तो लोगों द्वारा मूसेवाला का कड़ा विरोध किया गया। इतना ही नहीं लोगों ने वहां पर हंगामा कर मूसेवाला के पार्टी ज्वाइन करने को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान विरोध के चलते मूसेवाला को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा और इतना ही नहीं उन्हें स्टेज से नीचे जाने के लिए कह दिया, जिसके बाद वह स्टेज से नीचे उतर गए। 

CBSE बच्चों के लिए अहम खबर, 15 तारीख से शुरू होगी 9वीं और 11वीं की रजिस्ट्रेशन
सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने सैशन 2021-2022 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों की रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की है जो 15 से 30 दिसम्बर तक चलेगी। 

फिर से पटरी पर दौड़ेंगी ये 5 ट्रेनें, रेलवे ने धुंध के चलते कर दी थी बंद
धुंध को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने वाली 5 ट्रेनों को पहली दिसम्बर से बंद कर दिया था। दैनिक पैसेंजर के विरोध और मांग के बाद रेलवे ने ट्रेनों को शुक्रवार से फिर से चलाने की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों में अमृतसर, लखनऊ और अम्बादौरा की ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेनें अपने पुराने टाइम-टेबल के अनुसार ही चलेंगी। 

नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क को गिरफ्तार करने वाले विजिलेंस अफसर बदले
पंजाब सरकार ने पंजाब के रैवेन्यू अफसरों और कर्मचारियों की मांग स्वीकार करते हुए उन दो विजिलेंस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिन्होंने होशियारपुर के नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क को गिरफ्तार किया था। इनमें निरंजन सिंह डी.एस.पी. और सब-इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह शामिल हैं। इन दोनों का विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य दफ्तर में तबादला किया गया है। यह आदेश चीफ डायरैक्टर विजिलेंस चटोपाध्या की तरफ से किए गए हैं। यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री के दखल पर उक्त विजिलेंस केस भी वापस किए जाने के आसार हैं। बता दें कि सभी पंजाब के माल अफसर और कर्मचारी अनिश्चित समय के लिए लीव पर चल रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News