Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें, पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज से आचार संहिता लागू

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 10:18 PM (IST)

जालंधर:  पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर आज विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रैस कॉन्फ्रैंस हुई। इसमें पंजाब में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान किया गया। दूसरी लहर की वापसी कहो या तीसरी लहर कोरोना वायरस की महामारी प्रचंड रूप से लौट कर आई है जिसके तहत आज 610 मरीज पॉजिटिव आए हैं। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और यह वायरस तेजी से लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है। जानकारी मिली है कि आज कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टैस्ट किया गया।ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

elections in punjab on february 14 results on march 10 code of conduct today

पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, आज से आचार संहिता लागू
पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर आज विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रैस कॉन्फ्रैंस हुई। इसमें पंजाब में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान किया गया। प्रैस कॉन्फ्रैंस में चीफ कमीशन सुशील चंदरा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 1 बार में होंगे। पंजाब में 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगी। सभी उम्मीदवारो का 28 जनवरी तक नामांकन होगा व 29 जनवरी उनके दस्तावेजो की जांच होगी। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहेगा तो वह 31 जनवरी तक ले सकता है। पंजाब में मतदान 14 फरवरी को होंगे। इन चुनावों मतगणना 10 मार्च होगी। 

प्रचंड रूप से लौटी महामारी, एक की मौत व डाक्टरों सहित इतने नए केस
दूसरी लहर की वापसी कहो या तीसरी लहर कोरोना वायरस की महामारी प्रचंड रूप से लौट कर आई है जिसके तहत आज 610 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक मरीज की मौत हो गई। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया कि आज सामने आए मरीजों में 561 जिले के रहने वाले हैं जबकि 49 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। 56 हेल्थ केयर वर्करो में लगभग सभी प्रमुख अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हैं।अगर यही आलम रहा तो मरीजों का इलाज कौन करेगा।

कोरोना का कहर: कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और यह वायरस तेजी से लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है। जानकारी मिली है कि आज कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टैस्ट किया गया। इसमें राणा गुरजीत व उनके परिवार के 10 मैंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी एस.एम.ओ कपूरथला डाक्टर संदीप धवन ने दी है। 

big news punjab s dgp changed again

बड़ी खबरः फिर बदले पंजाब के DGP
पंजाब सरकार द्वारा नया डी.जी.पी. नियुक्त करने की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीरेश कुमार भावरा को नया डी.जी.पी. नियुक्त कर दिया गया है। 

अभिनेता सोनू सूद के परिवार ने थामा इस पार्टी का दामन
अभिनेता और एक विश्व स्तर पर सामाज सेवा कार्यों से अपनी पहचान बनाने वाले सोनू सूद ने परिवार आखिरकार कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। ज्ञात हो कि अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद कोरोना काल के बाद से मोगा विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा कर रहे हैं। 

पी.एम. सुरक्षा चूक: भाजपा नेता ग्रेवाल ने पंजाब सरकार को ठहरा दोषी, लगाए ये आरोप
पंजाब दौरे दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक लोकर राजनीति काफी गरमाई हुई है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब, पंजाबियों एवं सिखों के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर कांग्रेस सरकार ने 5 जनवरी को योजनापूर्वक पी.एम का रास्ता रूकवाने का षडयंत्र रचा। 

पंजाब के नए DGP की नियुक्ति के बाद अब फिरोजपुर के SSP का तबादला
चुनावों के ऐलान से कुछ समय पहले ही पंजाब के नए डी.जी.पी. की नियुक्ति के बाद फिरोजपुर के एस.एस.पी. का भी तबादला कर दिया गया है। अब नरेंदर भार्गव फिरोजपुर के नए एस.एस.पी. होंगे। इसके अलावा गुरदासपुर व बरनाला के एस.एस.पी. का भी तबादला कर दिया गया है।

announcement of parkash singh badal before the announcement of elections

आचार संहिता लागू होने से पहले प्रकाश सिंह बादल का ऐलान
पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो जाएगा इसके साथ ही आचार संहिता भी लग जाएगी। आचार संहिता लागू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में अकाली दल सत्ता में आती है तो राज्य के किसानों का कर्ज खत्म कर दिया जाएगा।

मौसम विभाग ने जारी किया विशेष बुलेटिन, जानें अपने शहर का हाल
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 9 जनवरी को पंजाब में बारिश से राहत मिलेगी। लोगों को बारिश की बजाय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा इसकी संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लुधियाना, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फाजिलका, मुक्तसर 

इटली के बाद अब इस देश से फ्लाइट के यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव
इटली के बाद अब शनिवार को लंदन से आई 190 यात्रियों की फ्लाइट में से 25 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव आए यात्रियों को उनके जिलों में भेजने के लिए प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले वीरवार तथा शुक्रवार को क्रमवार इटली से आई फ्लाइट में से125, 173 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News