Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 11:11 PM (IST)

जालंधर:  .चंडीगढ़ में आज सी.एम. निवास पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस की गई। इस दौरान आप नेता आशू बांगड़ की अहम खबर सामने आई कि वह आप को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही थी। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

another blow to aap now this leader joined congress

'आप' को एक और झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन
चंडीगढ़ में आज सी.एम. निवास पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस की गई। इस दौरान आप नेता आशू बांगड़ की अहम खबर सामने आई कि वह आप को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में आशू बांगड़ ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है जिस पर चन्नी सरकार ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया है। आपको बता दें कि आप ने आशू बांगड़ को फिरोजपुर से टिकट दे दी थी। इसके बावजूद भी उन्होंने आप को छोड़कर कांग्रेस को अपना लिया है। इसी के चलते सी.एम. चन्नी द्वारा यह भी कहा गया है कि आशू बांगड़ चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव स्थगित, अब इस तारीख डलेगी वोट
पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही थी। राजनीति दलों द्वारा गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीख को बदलने की मांग हो रही थी। 

पंजाब के इस जिले में मिला हैंड ग्रेनेड, फैली सनसनी
फाजिल्का के गांव मुठियां वाली में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक हैंड ग्रेनेड मिला। इस घटना की सूचना फाजिल्का पुलिस को दी गई। फाजिल्का के डी.एस.पी. जोरा सिंह का नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जिंदा हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले कर सुरक्षित जगह पर रखवा दिया।

राघव चड्ढा का आरोप, CM चन्नी का कांग्रेस ने ऐसे किया इस्तेमाल
आम आदमी पार्टी के पंजाब के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा ने कांग्रेस की तरफ से जारी की गई उम्मीदवार की पहली लिस्ट को लेकर पार्टी पर तीखे शब्दिक हमले बोले हैं। इसके साथ ही उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को ‘नाइट वाचमेन ’ भी बताया। मोहाली में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में बड़े-बड़े नेताओं के पुत्रों को टिकटों देने का फेशन नजर आया है, जिसमें फतेहगढ़ साहिब से संसद मैंबर अमर सिंह के बेटे को रायकोट से टिकट दी गई और अवतार हेनरी के पुत्र को जालंधर से टिकट दी गई है परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी साहब के अपने सगे भाई मनोहर सिंह को ही टिकट नहीं दी गई। 

punjab pradesh congress committee released the list of speakers

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी इन वक्ताओं की सूची
पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव अब 20 फरवरी को होंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां मैदान में हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज 39 वक्ताओं के नामों पर मुहर लगा दी। पार्टी अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा जारी 39 वक्ताओं में डॉ. राज कुमार वेरका अमर सिंह, कुलदीप वेद, अवतार सिंह जूनियर आदि शामिल हैं। 

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संयुक्त समाज मोर्चा द्वारा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
संयुक्त समाज मोर्चा ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। दूसरी सूची में संयुक्त समाज मोर्चा और भारतीय किसान संघ चधुनी ने 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है। यह घोषणा प्रेम सिंह भंगू, प्रोफैसर मनजीत सिंह, रचपाल सिंह जोडे माजरा ने की है। 10 निर्वाचन क्षेत्रों से चौनी और 20 निर्वाचन क्षेत्रों से संयुक्त समाज मोर्चा चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त समाज मोर्चा के 19 जनवरी तक शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने की उम्मीद है। 

बीते 24 घंटों में कोरोना ने मचाया कोहराम, जालंधर में 2 की मौत व इतने के केस पॉजिटिव
कोरोना का कहर लगातार जारी जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जालंधर में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सोमवार को जिले में 1259 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तथा 2 रोगियों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग को अलग-अलग लैबोरेट्रीज से कुल 1341 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 82 अन्य जिलों से संबंधित पाए गए।

सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस के लिए नई चुनौती, राणा गुरजीत के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
विधानसभा हलके सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस पार्टी की टिकट के दावेदारी जीताने वाले कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के पुत्र राणा इंदर प्रताप सिंह ने आज पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट न दिए जाने कारण अपने तेवर तीखे करते हुए कांग्रेस पार्टी से बागी हो गए। उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राणा इंदर प्रताप ने साफ कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

बड़ी खबरः आम आदमी पार्टी इस दिन पंजाब में करेगी CM चेहरे का ऐलान
आम आदमी पार्टी द्वारा कल 12 बजे पंजाब में अपने सी.एम. चेहरे का ऐलान किया जा रहा है जिसके लिए आपके प्रमुख अरविंद केजरीवाल फिर से पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि वह पंजाब में कहां आकर यह अहम करेंगे इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल पाया लेकिन उनके तलवंडी साबो, अमृतसर अथवा चंडीगढ़ में से किसी एक जगह से यह घोषणा किए जाने के कयास लगाए जा रहे है। 

कांग्रेसी काउंसलर की तेज रफ्तार कार ने नौजवानों को कुचला, 2 की मौत
गांव जंड्याली के नजदीक एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पैदल मोटरसाइकिल पर जा रहे नौजवानों को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 3 नौजवान उछल कर दूर जा गिरे। इस हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। जब तक लोग इकठ्ठा होते, चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट के अधीन चौकी ईश्वर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान साहिल (17) और मुहम्मद हुसैन (16) के तौर पर हुई है, जबकि राजीव कुमार (17) इस हादसे के दौरान घायल हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News