Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 11:02 PM (IST)

जालंधर: नवजोत सिद्धू ने आज कांग्रेस भवन से प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने दुखती रग पर हाथ रखा है परंतु कांग्रेस पार्टी सिर्फ दुखती रग पर हाथ नहीं रखती बल्कि कांग्रेस समस्याओं से निजात देने के लिए उनका हल भी करती है। ड्रग मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चंडीगढ़ में आज एक आई.ए.एस. अधिकारी के विरुद्ध सी.बी.आई. की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है।ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

punjab vidhan sabha 2022 navjot sidhu opened the box of guarantees not claims

पंजाब विधान सभा 2022: नवजोत सिद्धू ने खोला दावों का नहीं गारंटियों का पिटारा
नवजोत सिद्धू ने आज कांग्रेस भवन से प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने दुखती रग पर हाथ रखा है परंतु कांग्रेस पार्टी सिर्फ दुखती रग पर हाथ नहीं रखती बल्कि कांग्रेस समस्याओं से निजात देने के लिए उनका हल भी करती है। उन्होंने कहा कि इस बार होने चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है इसलिए कांग्रेस अगली पीढ़ी के लिए यह चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सिर्फ खोखले वायदे किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले 5 सालों में 5 लाख नौकरियां देंगे। 

बिक्रम सिंह मजीठिया को राहत, इस तारीख तक लगी गिरफ्तारी पर रोक
ड्रग मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार मजीठिया की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार करने की अनुमती भी दे दी है। यह अकाली दल और बिक्रम मजीठिया के लिए राहत की खबर है। आपको बता दें कि मजीठिया अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव मैदान में आ रहे हैं। 

पंजाब के आई.ए.एस.अधिकारी विरुद्ध सी.बी.आई. की छापेमारी, जानें क्या है मामला
चंडीगढ़ में आज एक आई.ए.एस. अधिकारी के विरुद्ध सी.बी.आई. की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पता चला है कि सी.बी.आई. द्वारा पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी परमजीत सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सी.बी.आई. को उक्त आई.ए.एस. अधिकारी पर विभाग के कर्मचारी से 2 लाख रुपए लेने की शिकायत मिली थी, जिसके संबंध में सी.बी.आई. उक्त आई.ए.एस. अधिकारी से पूछताछ कर रही है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव: पांचवे दिन 559 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि एनकोर सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पांचवें दिन राज्य में केवल 559 नामांकन ही दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले चार दिनों के दौरान 619 नामांकन दाखिल होने के साथ, अब राज्य में दाखिल हुए नामांकन की कुल संख्या 1,178 हो गई है।

good news for the devotees of dera beas satsang will start from this date

डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से शुरू होगा सत्संग
राधा स्वामी डेरा ब्यास पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। डेरा की ओर से 2 फरवरी से सत्संग शुरू हो गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते पंजाब सरकार के निर्देश पर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के निर्देश पर जनवरी माह में सत्संग बंद कर दिए गए थे। डेरा की प्रबंध समिति के निर्देश पर अब 2 फरवरी से डेरा में सत्संग शुरू हो गया है, जो पहले की तरह रविवार और बुधवार और गुरुवार को होगा।

भगवंत मान का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर किसानों के लिए करेंगे ये काम
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'आप' की सरकार आने पर पंजाब के लोगों को उनकी फसल का मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज उन किसानों को मुआवजा दिया, जिनकी बे-मौसम बारिश से फसल खराब हो गई थी। आम आदमी पार्टी की सरकार आने से दिल्ली की तरह पंजाब के किसानों को भी 20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

लुधियाना में कोरोना का कहर जारी, 7 मरीजों की मौत व इतने नए केस आए सामने
महानगर में कोरोना का कहर जारी है। स्थानीय अस्पतालों में आज 7 मरिजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई जबकि 328 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया कि 7 मरीजों में से 6 जिले के रहने वाले थे, जबकि एक नवांशहर का रहने वाला था। इसी तरह पॉजिटिव मरीजों में 267 जिले के रहने वाले हैं तथा 61 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। मृतक मरीजों में 4 महिलाएं शामिल हैं।

राज्य में 4 आई.ए.एस.  व 2 पी.सी.एस. अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें लिस्ट
राज्य में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी के चलते आज 4 आई.ए.एस. व 2 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नामों की लिस्ट इस प्रकार है। 

cm channi and bikram majithia are going to make a record in the elections 2022

सी.एम. चन्नी और बिक्रम मजीठिया चुनाव 2022 में बनाने जा रहे रिकार्ड
पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी 2022 को होने जा रहे हैं। इस चुनाव में अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों की हार-जीत के अलावा दो सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ने वाले नेताओं का रिकॉर्ड भी इस बार बनने जा रहा है। अगर 2017 के विधानसभा चुनावों की बात आती है, तो उस समय पंजाब के तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह एकमात्र की कांग्रेस की तरफ से पटियाला के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी से चुनाव लड़ा था।

इंसानियत हुई शर्मसार, कर्मचारी ने बुजुर्ग महिला से किया ऐसा बर्ताव
श्री कीरतपुर साहिब में एक गरीब बुजुर्ग महिला की बुरी तरह मारपीट का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसके बाद महिला ने थाना कीरतपुर साहब में शिकायत दर्ज करवाई। प्राप्त जानकारी अनुसार अपनी रोजी-रोटी के लिए कबाड़ चुग कर गुजारा करने वाली रूपनगर की रहने वाली महिला जब कीरतपुर साहब प्रारंभिक सेहत केंद्र के बाहर कूड़ेदान में से गत्ता उठा कर जाने लगी तो प्रारंभिक सेहत केंद्र में दर्जा चार कर्मचारी होशियार सिंह ने उस बुजुर्ग महिला पर जानवरों की तरह लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News