Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 09:54 PM (IST)

जालंधर:  विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के सी.एम. चेहरे को लेकर कई सवाल खड़े रहे हैं। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने पूर्व कांग्रेसी नेता गुरिंद्र ऋषि को पार्टी में शामिल करते हुए विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अरविंद केजरीवाल का यू टर्न
विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के सी.एम. चेहरे को लेकर कई सवाल खड़े रहे हैं। आम आदमी पार्टी अपना सी.एम. चेहरा  भगवंत मान को घोषित कर चुकी है। पंजाब सी.एम. चेहरे को लेकर अरविंद केजरीवाल का यू.टर्न देखने को मिला है। अरविंद केजरीवाल ने पहले यह कहा की पंजाब का सी.एम. चेहरा केवल सिख ही हो सकता है। 

नहीं थम रहा पार्टी बदलने का सिलसिला, अब इस नेता ने थामा अकाली दल का हाथ
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने पूर्व कांग्रेसी नेता गुरिंद्र ऋषि को पार्टी में शामिल करते हुए विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा है। गुरिंद्र ऋषि ने मजीठिया व अन्य अकाली नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान मजीठिया ने सिद्धू पर भी तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि लोग सिद्धू से दुखी हैं और लोग सिद्धू को चुनावों में मजा चखाएंगे। मजीठिया ने कहा कि वर्कर्स की कांग्रेस पार्टी में कोई कद्र नहीं है, इसलिए वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं।  

चुनावों से पूर्व कांग्रेस को झटका, अब इस नेता ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान नेताओं में दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है, इसी के चलते आज पूर्व कांग्रेसी विधायक जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी को झटका देते हुए आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। जस्सी ने दिल्ली मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के हाजिरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। 

CBSE: 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स को किया सावधान
सैंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई इस तरह की खबरें चल रही हैं कि इस सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा, वहीं सी.बी.एस.ई. टर्म-2 परीक्षा को लेकर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि 10वीं, 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होने वाली है। सोशल मीडिया पर सी.बी.एस.ई. के नाम के साथ एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

जानिए पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू को लेकर क्या बोले डॉ. धर्मवीर गांधी
अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने डॉ. धर्मवीर गांधी के साथ लाइव हुए। इस लाइव दौरान डॉ. गांधी ने बताया कि उन्होंने सिद्धू को अपना पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी नहीं है लेकिन नवजोत सिद्धू का पूरा साथ देंगे।

बड़ी खबर : प्रकाश सिंह बादल हुए अस्पताल में भर्ती
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है। प्रकाश सिंह बादल को पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाया जा रहा है।

सरकारी नौकरी की परीक्षा देने वालों के लिए अहम खबर, विभाग ने जारी किए ये आदेश
उच्च शिक्षा और भाषा विभाग पंजाब की तरफ से सरकारी नौकरियों की भर्ती के लिए करवाई जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ पंजाबी भाषा का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ अधिकारियों और सरकारी संस्थाओं को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस ने नशा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह को किया काबू
अंतर्राज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी के चलते नशा तस्करों के खिलाफ पठानकोट पुलिस द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया था जिसके चलते पुलिस के हाथ सफलता लगी है। अंतर्राज्यीय तस्करों को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 2 मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 किलो हेरोइन, 2 अवैध हथियार, ट्रक और कार बरामद की गई है।

चुनाव प्रचार हेतु बीजेपी ने जारी किया थीम सॉन्ग, शेखावत ने डबल इंजन सरकार के सवाल का दिया जवाब
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए एक थीम सॉन्ग जारी किया। इस बीच मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कन्हैया कुमार द्वारा डबल इंजन सरकार कहने के बारे में उठाए गए एक सवाल के जवाब में गजेंद्र शेखावत ने कहा कि देश के 2 राज्य, एक पंजाब और दूसरा पश्चिम बंगाल, जहां उद्योग गायब हो रहे हैं।

भयानक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचला, 4 की मौत
मुक्तसर-बठिंडा रोड पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक कार द्वारा 5 लोगों को कुचल देने का मामला सामने आया है। पता चला है कि गांव संगुधोन के पास एक तेज रफ्तार कार ने 5 मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini