Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 10:12 PM (IST)

जालंधर:  रेसलर द ग्रेट खली अपना सियासी सफर शुरू करने जा रहे हैं। खली भाजपा में शामिल हो गए हैं।  पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री हो सकती है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री हो सकती है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

will the great khali enter the field of politics can join this party

द ग्रेट खली की राजनीति में हुई एंट्री, इस पार्टी में हुए शामिल
रेसलर द ग्रेट खली अपना सियासी सफर शुरू करने जा रहे हैं। खली भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के लिए वह दिल्ली में भाजपा दफ्तर पहुंच गए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। 

पंजाब विधानसभा चुनाव : मोदी से पहले हो सकती है प्रियंका गांधी की एंट्री
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री हो सकती है। यहां बताना उचित होगा कि चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, सुखबीर बादल के अलावा पंजाब की सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है अगर केंद्रीय नेताओं की बात करें तो इसकी शुरुआत अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई और बसपा प्रमुख मायावती भी हाल ही में रैली करके गई हैं। इसी तरह भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मीनाक्षी लेखी, सोम प्रकाश ने पक्के तौर पर डेरा लगाया हुआ है और राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पूरी भी दोरा कर रहे हैं। 

पंजाब विधानसभा चुनाव : 'आप' ने चुनाव प्रचार के लिए लांच किए डिजिटल कैंपेन
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए दो डिजिटल कैंपेन लांच किए है। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर डिजिटल एप व कैंपेन सांग लांच किया गया है। डोर टू डोर डिजिटल एप द्वारा चुनावों को लेकर कुछ मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों का अपनी किस्मत बदलने के लिए 10 दिनों का समय बचा है। 

लुधियाना में कोरोना का कहर जारी, 6 मरीजों की मौत व इतने नए मामले आए सामने
स्थानीय अस्पतालों में एक 29 वर्षीय मरीज सहित कोरोना से 6 मरीजों की मौत हो गई जबकि 91 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया इन मरीजों में 69 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 22 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिन 6 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें से 5 जिले के रहने वाले थे। एक 86 वर्षीय मरीज जालंधर का रहने वाला था इन मरीजों में से 4 मरीजों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। 

navjot sidhu shared the video on social media mentioned his achievements

नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर सांझा किया वीडियो, अपनी उपलब्धियों का किया जिक्र
नवजोत सिंह सिद्ध ने अपनी उपलब्धियों को लेकर अपने राजनीतिक करियर का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। वीडियो में सिद्धू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2007 में एक फर्जी मामले में हाईकोर्ट द्वारा उन्हें दी गई सजा पर रोक लगा दी थी। 60 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि सुप्रीम कोर्ट ने न केवल एक फर्जी मामले में बरी किया है, बल्कि उन्हें नैतिकता के प्रमाण पत्र के साथ चुनाव लड़ने की अनुमति भी दी है। वहीं सिद्धू 90,000 मतों से जीते।

चुनाव मैदान में उतरी नवजोत सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू, मजीठिया पर बोला हमला
पिता नवजोत सिद्धू के हक में चुनाव मैदान में उतरी बेटी राबिया सिद्धू ने पहली बार बिक्रम सिंह मजीठिया पर बड़ा हमला बोला है। अमृतसर में चुनाव प्रचार करने पहुंची राबिया ने कहा कि आज लड़ाई झूठ और सत्य दरमियान है। अकाली नेता लोगों को धमका कर उनके घरों पर पोस्टर और बैनर लगा रहे हैं। लोगों को धमकी दी हैं कि यदि उनकी बात न मानी तो उनके बच्चे उठा लिए जाएंगे।

बिग ब्रेकिंग: ड्रग्स से जुड़े केस में जालंधर में तैनात रहा एक पूर्व ACP गिरफ्तार
पंजाब में ड्रग्स को लेकर चुनावों में अकसर मुद्दा बनाया जाता है लेकिन इसके बावजूद यह समस्या हल नहीं हो रही है। चुनावों से 10 दिन पहले एस.टी.एफ. को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें ड्रग्स केस का संबंध पंजाब पुलिस में रहे एक आलाधिकारी तक पहुंच गया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कपूरथला के जीता पहलवान, जोकि एक पूर्व खिलाड़ी भी है, को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

चुनावों के मद्देनजर सर्च अभियान, पुलिस ने इतने किलो बरामद की लाहन
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला पुलिस प्रमुख एवं सहायक आबकारी आयुक्त अवतार सिंह कांग की देखरेख में पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने मंड क्षेत्र में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में लाहन तथा अन्य सामान बरामद किया गया।

sukhbir badal said in dinanagar rally

दीनानगर रैली में बोले सुखबीर बादल, केजरीवाल पर साधा निशाना
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल हलका दीनानगर से अकाली -बसपा गठजोड़ के सांझे उम्मीदवार कमलजीत चावला के हक में प्रचार करने के लिए गांव साहोवाल में पहुंचे। यहां आयोजित रैली में सुखबीर बादल ने भारी जलसे को संबोधित किया। सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठजोड़ बहुत बढ़िया गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि बसपा भी पंजाब की पार्टी है, जोकि बाबू कांशी राम ने बनाई थी।

वोटर्स के लिए खुशखबरी, मतदान वाले दिन को लेकर पंजाब सरकार ने की ये घोषणा
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा 20 फरवरी 2022 रविवार को मतदान वाले दिन राज्य में वेतन सहित छुट्टी (पेड हॉलिडे) का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब राज्य में स्थित किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक संस्था या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत्त सभी व्यक्ति मतदान वाले दिन यानी 20-02-2022 को वोट डालने के लिए वेतन सहित छुट्टी के हकदार होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News