Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 09:01 PM (IST)

जालंधर: दविंदर पाल भुल्लर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सजा समीक्षा बोर्ड ने दविंद्र पाल भुल्लर की रिहाई पर रोक लगा दी गई है। यूक्रेन-रूस में चल रही जंग में फंसे पंजाबी छात्रों की रिहाई को लेकर पंजाब कांग्रेस दिल्ली पहुंची हुई है। यूक्रेन से एक दुखद खबर सामने आई है। बरनाला के युवक चंदन जिंदल की यूक्रेन में मौत हो गई। इस खबर से परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। यूक्रेन से एक दुखद खबर सामने आई है। बरनाला के युवक चंदन जिंदल की यूक्रेन में मौत हो गई। इस खबर से परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

big news this decision was given regarding the release of devindra pal bhullar

बड़ी खबर : दविंद्र पाल भुल्लर की रिहाई को लेकर सुनाया यह फैसला
दविंदर पाल भुल्लर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सजा समीक्षा बोर्ड ने दविंद्र पाल भुल्लर की रिहाई पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि भुल्लर को रिहा किया जा सकता है, लेकिन अब बोर्ड ने  भुल्लर की रिहाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। 

यूक्रेन संकट में फंसे पंजाबी छात्रों की रिहाई को लेकर दिल्ली पहुंची पंजाब कांग्रेस की टीम
यूक्रेन-रूस में चल रही जंग में फंसे पंजाबी छात्रों की रिहाई को लेकर पंजाब कांग्रेस दिल्ली पहुंची हुई है। इस  मौके पर अमर सिंह,  रवनीत बिट्टू, संतोख चौधरी भी मौजूद है। सूत्रों अनुसार पंजाब कांग्रेस की टीम यूक्रेन में फंसे पंजाबी छात्रों को वतन वापिस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है।

Russia-Ukraine War: एक और MBBS भारतीय छात्र की मौत, पिता भी युद्ध के खतरे में...
यूक्रेन से एक दुखद खबर सामने आई है। बरनाला के युवक चंदन जिंदल की यूक्रेन में मौत हो गई। इस खबर से परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब परिवार और इलाके के लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि मृतक के शव को भारत लाया जाए ताकि परिवार के लोग उसका अतिंम संस्कार कर सके। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक के पिता व ताया भी यूक्रेन युद्ध में फंस हुए हैं। 

सुखजिंद्र रंधावा का पी.एम. मोदी पर बड़ा हमला, कहा -केंद्र राज्य के अधिकारों पर डाका न मारे
पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार को कहा है कि वह राज्य के अधिकार पर डाका न मारे। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्र सरकार की तरफ से अन्य राज्यों के अधिकारियों की नियुक्तियां करने के मामले में केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में अब तक पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की नियुक्तियां होती आईं हैं। उन्होंने कहा कि पी.सी.एस. कैडर में पंजाब से अधिकारी लिए जाते थे। अब पहली बार केंद्र सरकार ने दिल्ली और अंडेमान से अधिकारियों को चंडीगढ़ में तैनात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर नहीं होने देगी।

लंदन जाने वालों के लिए अहम खबरः अमृतसर एयरपोर्ट पर इस तारीख से शुरू होंगी उड़ानें
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में कोरोना के समय लंदन और बर्मिंघम रवाना होने वाली बंद हुई सीधी उड़ानें अब फिर शुरू की जा रही हैं। उड़ानें शुरू होने से राजासांसी हवाई अड्डे पर कोरोना से पहले वाली रौनकें फिर लगनीं शुरू हो जाएंगी। एशिया एयर इंडिया की तरफ से बर्मिंघम के लिए सप्ताह में दो दिन सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। 

statement of bhagwant mann work for police administration to form government

भगवंत मान का बड़ा बयान,  'आप' सरकार बनते ही पुलिस प्रशासन के लिए करेंगे ये काम
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने आज दावा किया कि सरकार राज्य में पुलिस कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे को विचार के साथ उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन से करते रहे हैं लेकिन परंपरागत राजनीतिक दल कांग्रेस और शिअद-भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के मुद्दों की अनदेखी की है। भगवंत मान के अनुसार राज्य की कानून व्यवस्था को तब तक सुव्यवस्थित नहीं किया जा सकता जब तक कि पुलिस प्रशासन में ऊपर से नीचे तक अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप समाप्त नहीं हो जाता।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी
पंजाब व हरियाणा में एक-दो दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। ऐसे संकेत चंडीगढ़ मौसम विभाग के प्रभारी डा. मनमोहन सिंह ने देते हुए बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से इसका सीधा प्रभाव मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में 2 व 3 मार्च को गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है जिससे तापमान में आए उछाल में गिरावट आ सकती है।  

साइबर क्राइम : पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्र को किया गिरफ्तार, जानें मामला
पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने बुधवार को हाई-टैक हैकिंग टूल्स का उपयोग करके पंजाब के एक प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय के फैकल्टी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान आइवरी टावर, सैक्टर-70, एस.ए.एस. नगर निवासी नवजोश सिंह अटवाल के रूप में हुई है, जो इसी विश्वविद्यालय का छात्र है। 

यूक्रेन से MBBS कर रहे छात्रों का भविष्‍य खतरे में, एक गलती से बर्बाद हो सकता है करियर
रूस-यूक्रेन की बीच चल रहे युद्ध दौरान यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा ले रहे छात्रों के वापस भारत लौटने के पश्चात भी आगे की राह उनके लिए काफी ऊबड़-खाबड़ दिखाई दे रही है। फरीदकोट स्थित बाबा फरीद विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान विभाग, पब्लिक हेल्थ स्कूल में विजिटिंग प्रोफेसर डॉ नरेश पुरोहित ने मंगलवार को कहा कि मेडिकल शिक्षा के लिए छात्रों की मांग, उपलब्ध सीमित योग्यता सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में अत्यधिक फीस, विदेशों में कई इच्छुक डॉक्टरों को प्रेरित करती है।

सांसद बिट्टू ने सुखबीर बादल पर लगाया यह बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिट्टू ने कहा है कि सुखबीर बादल जब जेल में मजीठिया से मिलने पटियाला गए थे, तो उन्होंने पटियाला जेल में बंद राजोआणा के साथ भी मुलाकात की थी। सुखबीर और राजोआणा के बीच हुई मुलाकात के बाद रवनीत बिट्टू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसकी जांच करवाने की मांग की है। बिट्टू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि सुखबीर बादल और राजोआणा के बीच हुई मुलाकात की जांच की जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News