Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 09:05 PM (IST)

जालंधर:  आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार पंजाब से उनके अधिकारों से छीन रही है। यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें विद्यार्थियों द्वारा भारत सरकार से उनको वापस भारत लाने की मांग की जा रही है। पंजाब के पूर्व डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख़्त हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आई.सी.एस.ई.) कक्षा 10वीं सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट में कई विषयों की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

भगवंत मान ने केंद्र सरकार के BBMB फैसले पर जताई चिंता, PM मोदी से की अपील
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार पंजाब से उनके अधिकारों से छीन रही है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में पंजाब की सदस्यता खत्म करने के बाद मोदी सरकार ने अब पंजाब पुलिस को बांधों की सुरक्षा से हटाने और राज्य के डाक्टरों को चंडीगढ़ की सरकारी सेवाओं से हटाने का फैसला लिया है। मान ने मोदी से अपील की कि सरकार पहले से पीड़ित पंजाबियों के अधिकारों को लूट कर उनको और ज्यादा परेशान न करे और बांधों समेत चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारों को बहाल करे।    

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने वीडियो बनाकर बयां किया दर्द, बोले, 'अब बचा लो मोदी जी'...
यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें विद्यार्थियों द्वारा भारत सरकार से उनको वापस भारत लाने की मांग की जा रही है। ऐसी एक वीडियो बटाला के विशाल शर्मा जोकि धर्मपुरा कालोनी का रहने वाला है, की सामने आई। वह यूक्रेन में एम.बी.बी.एस. के अंतिम साल में पढ़ाई कर रहा है। इस युद्ध के चलते वह सुमी यूनिवर्सिटी में दूसरे भारतीय विद्यार्थियों के साथ फंस गया है।

पंजाब के पूर्व DGP सैनी के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, HC को जारी किए ये निर्देश
पंजाब के पूर्व डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख़्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को निर्देश जारी करते कहा है कि सुमेध सिंह सैनी की याचिका पर 2 हफ़्ते में फ़ैसला किया जाए।

कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 परीक्षा की Datasheet में हुआ बदलाव, नई तारीखें जारी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आई.सी.एस.ई.) कक्षा 10वीं सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट में कई विषयों की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया है। नई डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11 बजे शुरू होंगी और परीक्षाएं 1 घंटा 30 मिनट की अवधि की होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शुरू होंगी और 1 घंटा 30 मिनट की अवधि की होंगी। पेपर को हल करने के लिए टाइम टेबल में बताए गए समय के अलावा 10 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। 

बहु-चर्चित ईसेवाल गैंगरेप मामलाः दोषी करार देते हुए अदालत ने सुनाया अहम फैसला
बहुर्चचित ईसेवाल गैंगरेप मामले में मानयोग जज अश्विनी शर्मा की  कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 5 दोषियों को उम्रकैद (जब तक मौत नहीं होती) व एक नाबालिग दोषी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट की तरफ से दोषियों को 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी किया गया है जोकि पीड़िता को दिया जाएगा। 

भाजपा की मीटिंग में कैप्टन की पार्टी को लेकर छिड़ी चर्चाएं
कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पार्टी के उम्मीदवारों के भाजपा की मीटिंग में शामिल होने से विधान सभा मतदान के नतीजे आने के बाद विलय होने की चर्चा छिड़ गई है। यहां बताना उचित होगा कि कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने चाहे ही भाजपा के साथ गठजोड़ के अंतर्गत विधान सभा मतदान लड़े थे परन्तु उनमें से कुछ उम्मीदवारों को भाजपा का चयन चिन्ह दिया गया। इनमें सबसे ज्यादा संख्या लुधियाना में थी। इन सीटों पर भाजपा के वर्कर से लेकर दिग्गज नेताओं ने भी कैप्टन के उम्मीदवारों के लिए जोर लगाया।

युक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर सी.एम. चन्नी ने बुलाई अहम बैठक
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका, कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहडा, विधायक हरमिंदर सिंह गिल तथा विधायक कुलबीर सिंह जीरा मौजूद रहे।

रुक-रुक कर बमबारी के साए में हर कदम पर दिख रही मौत
खारकीव यूक्रेन में सबसे खतरे वाला शहर है जहां रुक-रुक कर बमबारी होती जा रही है। ऐसे हालात में समय गुजरना बहुत मुश्किल हो रहा है और हर कदम पर मौत दिखाई दे रही है। पारिवारिक मैंबर अपने बच्चों की मासूम जिंदगियों के लिए दुआएं कर रहे हैं जिससे वह जल्द वापिस अपने वतन लौट सकें। खारकीव में फंसे हए जालंधर के जतिन सहगल ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत करके हालात बयां किए जिससे पारिवारिक मैंबर बहुत फिक्रमन्द हैं।

Ukraine-Russia war: भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए पोलैंड जाएंगे यह कांग्रेसी सांसद
 रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है और वहां अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर पंजाब के रहने वाले हैं। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला उनकी मदद करने और उन्हें सुरक्षित भारत लाने के लिए आज पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं।

पंजाब के अधिकारों पर केंद्र का एक और डाका, बड़े बांधों की सुरक्षा के लिए लिया ये फैसला
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पंजाब को उसके अधिकारों से वंचित कर रही है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी. बी. एम. बी.) में पंजाब की सदस्यता ख़त्म करने के बाद मोदी सरकार ने अब पंजाब के अधिकारों पर एक और डाका मारा है। केंद्र सरकार ने पंजाब के बड़े बांधों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सी. आई.एस.एफ) को सौंपने का फ़ैसला लिया है। अभी तक भाखड़ा डैम, पौंग और रणजीत सागर डैम की सुरक्षा पंजाब और हिमाचल पुलिस करती रही है लेकिन केंद्र के उक्त फ़ैसले के तहत पंजाब पुलिस को बांध की सुरक्षा से हटा दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini