Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 09:58 PM (IST)

जालंधर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। गांव खोसा द सिंह वाला के पास कार व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी समेत 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की अमित शाह की घोषणा का विरोध किया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

union home minister amit shah on chandigarh tour

चंडीगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य को देंगे यह बड़ी सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पहुंच उन्होंने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) के नए कार्यलय का उद्धघाटन किया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी भी उनके साथ मौजूद हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 

भयानक सड़क हादसे ने तबाह कर दिया पूरा परिवार, माता-पिता सहित मासूम की हुई दर्दनाक मौत
गांव खोसा द सिंह वाला के पास कार व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी समेत 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। मल्लांवाला थाना निवासी सुक्खा सिंह अपनी पत्नी और 6 माह के पुत्र गुरसाहिब सिंह के साथ कार से जीरा जा रहा था। 

केंद्रीय मंत्री के फैसले से गरमाई राजनीति, अब दलजीत चीमा का बयान आया सामने
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की अमित शाह की घोषणा का विरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता दलजीत चीमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में बदलाव के बाद पंजाब के अधिकारों के लिए यह एक और बड़ा झटका है।

लगातार 6 दिनों से बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आपके शहर में है कितना रेट
पेट्रोल की कीमतों में रविवार को 50 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतों में 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ौतरी हुई है। पिछले 6 दिनों में यह 5वीं बार है जब कीमत बढ़ाई गई है। 

100 करोड़ की रिकवरी बनी चिंता का विषय, विभाग ने जारी किए आदेश
बिजली के बिल को लेकर खपतकारों पर 100 करोड़ की अधिक की डिफाल्टर राशि विभागीय अधिकारी के लिए चिंता का विषय बन रही है। पावरकाम 31 मार्च से पहले बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए धड़ल्ले के साथ कनैक्शन काट कर वसूली कर लेता था पर अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से रिकवरी की चाल कछुए से भी धीरे चल रही है। 

cm answer to those opposing pension cut bhagwant mann

पेंशन कटौती का विरोध करने वालों को सी.एम. भगवंत मान का जवाब
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ कांग्रेसियों द्वारा पेंशन कटौती पर किंतु-परंतु करने पर उन्हें जवाब देते हुए कहा है कि दिल्ली में एक विधायक को हर महीने 12,000 रुपए मासिक वेतन मिलता है। यदि इसमें भत्तों को शामिल कर लिया जाए तो कुल वेतन 54,000 रुपए बनता है।

पंजाब में बनेंगे नए मिलिट्री स्कूल, इस महीने से शुरू होगा सेशन
छात्रों को बढ़िया शिक्षा देने के लिए पूरे देश में 100 नए मिलिट्री स्कूल खोले जाएंगे। देश के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की मंजूरी दे दी है और अब जल्दी ही पंजाब में भी नए मिलिट्री स्कूल खोले जाएंगे। 

5 मिनट के सफर के लिए भी करते थे चौपर का इस्तेमाल, चन्नी ने हवाई सफर में उड़ाए करोड़ों
पंजाब नए बने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कई एतिहासिक फैसले किए  जा रहे हैं। उनके द्वारा कई ऐसे कदम उठाए जा रहे जा रहे हैं जिससे सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ न पड़ सके। बता दें भगवंत मान को 11 दिन हो गए सी.एम बने हुए इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक बार ही चौपर का इस्तेमाल किया वह भी 23 मार्च को जब हुसैनीवाल बार्डर पर जाना था।

जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कैदियों की सुरक्षा को लेकर जारी किए यह आदेश
आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद अब सरकारी अदारों के ढांचे में सुधार हेतु काम शुरू हो गया है। इस श्रृंखला में जेलों के कामकाज में भी पारदर्शता लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा गत दिवस पटियाला जेल में दौरे के बाद पंजाब की लगभग सभी जेलों में अब सुधार की बात हो रही है।

NRI दुल्हे की शर्मनाक करतूत, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
कनाडा के रहने वाले एक युवक ने सीलोन गांव की लड़की से शादी की साजिश रची और कुछ समय बाद नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की साजिश रचने और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News