Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 10:03 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक और बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान प्राइवेट स्कूलों को लेकर किया गया है। जिले में कोरोना अपने अंतिम चरण में दिखाई देने लगा है। लुधियाना में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

bhagwant mann announcements regarding private schools

बड़ी खबर : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने स्कूल फीस को लेकर किया बड़ा ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक और बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान प्राइवेट स्कूलों को लेकर किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य भर के प्राईवेट स्कूलों पर फीस बढ़ाने की पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा इतनी महंगी हो चुकी है कि आम लोगों की पहुंच से कहीं दूर हो गई है। 

कोरोना मुक्त लुधियाना, आज एक भी केस नहीं आया Positive
जिले में कोरोना अपने अंतिम चरण में दिखाई देने लगा है। लुधियाना में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। आज कोई पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया इसके विपरीत 5 मरीजों को ठीक होने के उपरांत आज डिस्चार्ज किया गया। 

चंडीगढ़ में से पंजाब कैडर के 4 पी.सी.एस. अधिकारियों को हटाया
 केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में से पंजाब काडर के 4 पी.सी.एस. अधिकारियों को हटाया गया है। जिन अधिकारियों को हटाया है, उनके नामों की लिस्ट निम्न है। 

सैर-सपाटा करने वालों के लिए अहम खबर, अब इतने बजे तक खुला रहेगा बर्ड पार्क
शहर में पड़ते बर्ड पार्क के समय में बदलाव किया गया है। अब यह पार्क 1 अप्रैल से शाम साढ़े 5 बजे तक खुला रहेगा। गर्मियों का मौसम आने कारण वातावरण विभाग ने यह फैसला लिया है। पहले शाम 4 बजे बर्ड पार्क को बंद कर दिया जाता था।

ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने 'एक बस-एक परमिट' नीति  की लागू, जनरल मैनेजरों को दिए  यह सख्त निर्देश
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 'एक बस-एक परमिट' नीति को सख्ती से लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बस माफिया पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही सभी बस परमिटों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। 

parkash singh badal injured his knee thanked the people sitting in the car

प्रकाश सिंह बादल के घुटने में लगी चोट, गाड़ी में बैठ किया लोगों का धन्यवाद
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आज सुबह अचानक घुटने में चोट लगी। चोट लगने के बावजूद उन्होंने गाड़ी में बैठकर क्षेत्र के गांवों के लोगों का धन्यवाद किया। इस बीच चोट का दर्द तेज होने कारण उन्होंने बाकी गांवों का कार्यक्रम रद्द कर दिया। 

पंजाब के इस शहर में ई.डी. की रेड, दो कारोबारियों पर दबिश
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ई.डी.) द्वारा लुधियाना महानगर में चार जगह पर रेड की गई जिसमें महानगर के दो बड़े कारोबारियों के निवास स्थान और कार्यालयों पर कार्रवाई जारी है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महानगर के दो कारोबारी दिनेश सोइन और अभिषेक सोइन के निवास स्थान जनपथ एस्टेट पर कार्रवाई जारी है। 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या मामले का मुख्यारोपी गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की हत्या  मामले में जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बुधवार को पुलिस ने हत्या मामले के मुख्यारोपी यादविंगर यादा को गिरफ्तार किया है। 

CM मान हुए सख्त, वित्तीय अफसरों को जारी किए आदेश
भगवंत मान जब से सी.एम. बने हैं तब से उन्होंने पंजाब की कमान को कस कर पकड़ लिया है। पंजाब को शिखर तक पहुंचाने के लिए निर्देशों व आदेशों की झड़ी लगा दी है। 

बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारने वाली बेटी का खुलासा, सुबह 4 बजे उठकर काटा था मां का सिर और...
मामला कलयुगी बेटी द्वारा अपनी बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी बेटी ने खुलासा कि मां नहीं बता रही थी उसने साढ़े 7 लाख रुपए कहां रखे हैं। प्रातः 4 बजे उठ कर कुल्हाड़ी से मां का चेहरा और सिर काटा था। पुलिस ने घर में छुपा कर रखी कुल्हाड़ी की बरामद कर ली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News