Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 10:16 PM (IST)

जालंधर: पंजाब सरकार की तरफ से बिजली दरों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। पंजाब के सहकारिता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज डेयरी कारोबार से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर की घोषणा की है।पंजाब की आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करप्शन को लेकर एक सख्त कदम उठाया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, बिजली दरों को लेकर लिया यह फैसला
पंजाब सरकार की तरफ से बिजली दरों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। 1 अप्रैल 2022 से 2023 तक बिजली की पुरानी दरें ही लागू करने का फैसला किया है। यह दरें घरेलू खप्तकारों 2 किलोवाट तक के लिए जारी की गई हैं। 

डेयरी कारोबार से जुड़े किसानों के लिए अहम खबर, दूध कीमतों में हुआ बदलाव
पंजाब के सहकारिता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज डेयरी कारोबार से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर की घोषणा की है। 1 अप्रैल 2022 से दूध के खरीद मूल्य में 20 रुपए प्रति किलो फैट के हिसाब से वृद्धि की गई है। 

पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल के बाद पंजाब सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों के किए तबादलें, पढ़ें लिस्ट
राज्य में मान सरकार ने सत्ता में आते ही एक के बाद एक अधिकारियों के तबादले करने शुरू कर दिए हैं। पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। मान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल के बाद कुछ जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी बदला गया है।

CM मान का करप्शन को लेकर बड़ा एक्शन, इस अफसर को किया सस्पेंड
पंजाब की आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करप्शन को लेकर एक सख्त कदम उठाया है। उन्होंने एक करप्शन के खिलाफ एक्शन लेते हुए एक अफसर को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए अफसर की पहचान सलभ महिन्द्रा सहायक कंट्रोलर दफतर जिला  कंट्रोलर खुरार सिविल सप्लाई, खपतकार रूपनगर के रूप में हुई है।

OMG : प्यार की खातिर शख्स ने बदला जेंडर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि आप भी हो जाएंगे हैरान
प्यार में लोग सभी हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर का सामने आया है जहां प्यार के चक्कर में एक शख्स रवि से रिया बन गया। आपको बता दें कि रवि उर्फ रिया ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। रवि ने बताया कि उसने जालंधर के रहने वाले युवक अर्जुन के कहने पर जेंडर बदलवा लिया पर अब अर्जुन उसे अपना नहीं रहा। 

आबकारी नीति को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, रखा यह लक्ष्य
पंजाब के मुख्यमंत्री सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में 2022-23 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। भगवंत मान के नेतृत्व में कैबिनेट की तरफ से साल 2022-23 के लिए 1 अप्रैल से 30 जून, 2022 तक आबकारी नीति को प्रवानगी दी गई है।

मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड भंग
पंजाब सरकार ने गुरुवार को पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड को भंग करने के आदेश जारी किए है। जारी हुई नोटिफिकेशन के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होने बारे लिखा गया है। 

बढ़ रही महंगाई को लेकर धरने पर बैठे नवजोत सिद्धू, केंद्र पर बोला बड़ा हमला
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर देश भर में कांग्रेस की तरफ से महंगाई मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान देश-भर में 7 अप्रैल तक चलेगा। इसी के चलते कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में कायकर्त्ताओं के साथ धरने पर बैठे है।

नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, जानिए अब कितना देना होगा टोल टैक्स
आम जनता पर एक और महंगाई की मार पड़ने वाली है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर सफर करना आज रात 12 बजे से महंगा होने वाला है। अब 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर करने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। 

पंजाब में संदीप नंगल अंबियां के कत्ल के बाद बड़ा कांड, कबड्डी मैच में फिर चली गोलियां
नकोदर के गांव मल्लियां खुर्द में बीते दिनों कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां के कत्ल के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। अब बठिंडा के गांव कोठा गुरु में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध गोलियां चली हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini