Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 09:50 PM (IST)

जालंधर:  पंजाब में शिक्षा सुधारों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा 18 अप्रैल को प्रस्तावित है। भगवंत मान सरकार ने आज ऐतिहासिक फैसला करते हुए पंजाब ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कर दिया है। पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

mann will visit delhi schools on 18

मान 18 को करेंगे दिल्ली के स्कूलों का दौरा, पंजाब में भी जल्द दिखेगा सुधार
पंजाब में शिक्षा सुधारों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा 18 अप्रैल को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि भगवंत मान दिल्ली दौरे के दौरान दिल्ली के स्कूलों का दौरा करेंगे। ‘आप’ ने पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में दिल्ली मॉडल को लागू करने का ऐलान किया था। 

'आप' ने निभाया अपना वादा, पंजाबियों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
भगवंत मान सरकार ने आज ऐतिहासिक फैसला करते हुए पंजाब ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान कर दिया है। 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। 

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़े लिस्ट
पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। सत्ता में आते ही आप सरकार ने पुलिस व अन्य प्रशासनिक हलकों में काफी फेरबदल किया है। इसी के तहत पंजाब सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 

बड़ी वारदात : चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान के पोते पर चली गोलियां
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जिले के होटल मालिक अनमोल चड्ढा पर अज्ञात युवको द्वारा फायरिंग की गई। आरोपियों द्वारा दिन दिहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि अनमोल चड्ढा चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के पोते हैं। 

संयुक्त किसान मोर्चा की 17 अप्रैल को CM मान से बैठक, इस बात पर होगी चर्चा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त मोर्चा के 23 संगठनों को बैठक के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। गौरतलब है कि बैठक रविवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ में होगी। किसानों की मांगों को लेकर यह बैठक होगी।

sandeep nangal ambian s brother started receiving death threats

संदीप नंगल अंबियां के कत्ल के बाद अब उनके भाई को मिलने लगी जान से मारने की धमकियां
14 मार्च को हुए कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां के कत्ल के बाद अब उनके बड़े भाई अंग्रेज सिंह को विदेश में बैठे कुछ लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इंटरनेट कालिंग के जरिए उन्हें धमकी दी जा रही हैं।  

ऊंचाइयों पर AAP सरकार! एक Click में जानें भगवंत मान के अब तक के बड़े फैसलें..
पंजाब में सरकार बदलने के साथ-साथ राज्य में प्रशासन की तस्वीर भी बदलने लगी है। करीब एक महीने में आम आदमी पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण से लेकर नए मंत्रिमंडल और लोगों से किए वायदों को पूरा करने का क्रम शुरू किया है। 

मु्श्किल में फंसे CM भगवंत मान, अब इस BJP नेता ने दर्ज करवाई पुलिस में शिकायत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ गुरुद्वारा दमदमा साहिब में बैसाखी के दिन कथित रूप से शराब के नशे में प्रवेश करने को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।

Weather Update: पंजाब में अगले 4 दिनों तक तेज हवा के साथ ‘लू, जानें- मौसम का पूरा हाल
पंजाब और हरियाणा में अगले 4 दिनों तक तेज हवा के साथ ‘लू’ चलने के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार दोनों राज्यों में पारा फिर से चढऩे से धूल भरी हवा के साथ गर्मी सताएगी। 

इस IPS Officer को लेकर पंजाब सरकार Confused, 10 दिन में 3 बार हुआ ट्रांसफर
पंजाब सरकार द्वारा लगातार फेरबदल जारी है जिनको लेकर भगवंत मान की सरकार कशमकश में नजर आ रही है। इन लगातार हो रहे तबादलों में गुरप्रीत सिंह भुल्ल का 10 दिनों में 3 बार ट्रांसफर हो चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News