किसानों को लेकर मान सरकार का बड़ा फैसला, Punjab Top 10: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 10:11 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाईकमान द्वारा बेशक राजा वड़िंग को पी.पी.सी.सी. प्रधान बनाकर राज्य में पार्टी को बिखरने से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

important news government took a big decision regarding farmers

अहम खबर: किसानों को लेकर मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लिया है। किसानों को जारी किए गए वारंट वापस होंगे। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीम ने आदेश दिया है कि किसी भी किसान के खिलाफ वारंट जारी नहीं होगा।  किसानों को जारी किए वारंट पर तुरन्त रोक लगेगी। 

पंजाब सरकार ने आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों के किए तबादले, पढ़ें लिस्ट
पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आते ही पुलिस व प्रशासनिक हलकों में काफी फेरबदल किया है।

वारदात : शादी से पहले युवक ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट, और फिर...
समराला के गांव कोटला में भट्ठे में काम करने वाले आप्रवासी परिवार के ऊपर आज दुखों का पहाड़ ढह गया, जब उनके दामाद ने आकर उनकी लड़की को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार ने अपनी लड़की का रिश्ता यू.पी. के रहने वाले नौजवान सन्नी से किया था और कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, लेकिन आज ससुराल आकर उक्त युवक ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

पंजाब कांग्रेस में अभी भी खींचतान जारी, राजा वड़िंग की ताजपोशी दौरान वायरल वीडियो बनी चर्चा का विषय
हाईकमान द्वारा बेशक राजा वड़िंग को पी.पी.सी.सी. प्रधान बनाकर राज्य में पार्टी को बिखरने से बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन कहीं न कहीं अभी भी कांग्रेसी नेताओं में एक-दूसरे के प्रति द्वेष व खींचतान नजर आ ही रहा है।

Covid-19: बढ़ते केसों के चलते मोहाली डी.सी. ने जारी की एडवाइजरी
कोरोना के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोहाली डी.सी. ने एडवाइजरी जारी की है। 

congress got new king took over ppcc post command

कांग्रेस को मिला नया 'राजा', संभाली PPCC पद की कमान
हाईकमान द्वारा राजा वड़िंग को पी.पी.सी.सी. प्रधान बनाया गया है जिसके चलते राजा वड़िंग ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभाला है। 

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल
पंजाब सरकार ने आज शाम स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 61 सीनियर चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 

नवजोत सिद्धू के मीडिया सलाहकार ने नए प्रधान राजा वड़िंग पर उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी के नए बने पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग को आज कमान मिल गई है। लेकिन कांग्रेस अब 2 हिस्सों में दिख रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू है।

 पूर्व CM चरणजीत चन्नी का नवजोत सिद्धू को जवाब
पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू को जवाब हुए कहा है कि वह मानते हैं कि सी.एम. होने के नाते वह कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार हैं। कांग्रेस की हार उनकी वजह से हुई है परंतु वह प्रधान की जिम्मेदारी को लेकर कुछ नहीं बोलेंगे। 

 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के Exam आज से, बनाए गए 2318 केंद्र
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 अप्रैल से शुरू हो रही 12वीं और 29 अप्रैल से 10वीं की टर्म 2 की परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ आज शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News