Punjab Top 10: राज्य भर के सेवा केंद्रों के कर्मचारी पंजाब सरकार खिलाफ बजाएंगे बिगुल, जाखड़ को इस पार्टी में शामिल होने का मिला न्योतापढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 10:15 PM (IST)

जालंधर:  सुनील जाखड़ का कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने पर राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह के साथ चोरी की घटना का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता जे.पी. नड्डा आज पंजाब दौरे पर थे। उन्होंने अलग-अलग समागमों में हिस्सा लिया। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

bajwa invites sunil jakhar to join bjp

इस पार्टी के विधायक ने सुनील जाखड़ को दिया शामिल होने का न्योता
सुनील जाखड़ का कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने पर राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए फतेह जंग बाजवा ने सुनील जाखड़ को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है।

सिंगर Neha Kakkar के पति रोहनप्रीत का कीमती सामान हुआ चोरी
बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह के साथ चोरी की घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने गए रोहनप्रीत एक मंडी जिले के एक लोकप्रिय होटल में ठहरे हुए थे। 

गैंगस्टर से खतरनाक आतंकवादी बने रिंदा पहले भी कर चुका है यह बड़ी वारदात
महाराष्ट्र के निवासी हरविन्दर सिंह रिन्दा जिसने अपराध की दुनिया में गैंगस्टर बन कर पहले महाराष्ट्र में वारदातें की। इसके बाद इसकी दोस्ती पंजाब के खतरनाक गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबे के साथ पड़ गई थी। 

अहम खबर:  यूथ कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला
बीजेपी नेता जे.पी. नड्डा आज पंजाब दौरे पर थे। उन्होंने अलग-अलग समागमों में हिस्सा लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के वर्करों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वर्करों ने महंगाई को लेकर यह प्रदर्शन किया उनका कहना है कि यह महंगाई सैंटर की सरकार के कारण है। 

राज्य भर के सेवा केंद्रों के कर्मचारी इस दिन करेंगे हड़ताल, जानें क्यों
राज्य भर के सभी सेवा केंद्रों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 16 मई सोमवार के दिन पंजाब भर के सेवा केंद्रो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे।

sidhu speak against

कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद जाखड़ के हक में आए सिद्धू, दिया बड़ा बयान
सुनील जाखड़ की तरफ से कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने हाईकमान को सलाह दी है। सुनील जाखड़ को सोने जैसी संपत्ति बताते हुए कांगस हाईकमान को जाखड़ जैसे नेता को ना खोने की नसीहत दी है।

पंजाब में छुट्टियों के फैसले पर पलटी सरकार तो सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ास, पढ़ें मजेदार Tweets
पंजाब सरकार द्वारा कुछ दिन पहले भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए  राज्य भर के स्कूलों में 15 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए थे। लेकिन सरकार द्वारा आज इस फैसले को रद्द कर दिया गया है।
अवैध कब्जों को लेकर पंजाब सरकार सख्त, CM मान ने दी चेतावनी
पंजाब में पंचायती जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त हिदायतें जारी की हैं और उनके आदेशों ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल एक्शन में नजर आ रहे हैं। मंत्री धालीवाल ने अब तक बड़े स्तर पर यह कब्जे छुड़वा भी लिए हैं। 

VIP कल्चर को लेकर पंजाब सरकार सख्त, अब लिया यह बड़ा फैसला
पंजाब सरकार ने राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती करने बाद में अब VIP कल्चर पर एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। अब पंजाब सरकार ने जेलों में वी.आई.पी. कल्चर खत्म करने का फैसला किया है। 

सुनील जाखड़ का बड़ा धमाका, 'कांग्रेस' को कहा Good Bye
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटाने के कुछ घंटों बाद शनीवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News