Punjab Top 10: पंजाब में फिर बेअदबी, जनता दरबार को लेकर सिद्धू ने सी.एम. मान पर बोला हमला, पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 10:03 PM (IST)

जालंधर:  समराला इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिस में कथित तौर पर 15-20 निहंग सिंहों ने 22 वर्ष के एक नौजवान को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक और बेअदबी का मामला आज पटियाला शहर में देखने को मिला है।ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

transport minister conducted surprise raids in rti office  instructions

ट्रांसपोर्ट मंत्री ने RTI कार्यालय में की औचक छापेमारी, दिए यह निर्देश
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को लगातार आर.टी.ए. के बारे में पिछले कई दिनों से शिकायतों मिल रही हैं। इसके आधार पर आज उन्होंने रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आर.टी.ए.) बठिंडा के दफ्तर में   औचक छापेमारी की है। 

बड़ी खबर : पंजाब में एक और बेअदबी, फैली सनसनी 
पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक और बेअदबी का मामला आज पटियाला शहर में देखने को मिला है। बताया जा रहा है पटियाला में एक नाले में से गुटका साहिब के अंग और कुछ कड़े बरामद हुए हैं, जिसके बाद सिख समुदाय के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। 

CM भगवंत मान के जनता दरबार में हंगामा, लोग जता रहे रोष, जानें क्यों?
पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा लगाया जनता दरबार विवादों में घिर गया है। पंजाब भवन के बाहर जनता का रोष देखने को मिला क्योंकि उन्हें सी.एम. मान से मिलने नहीं दिया गया। 

दिन दिहाड़े की लूट की वारदात, लुटेरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
अमृतसर में लूट पाट की घटनाओं में अकुश नहीं लग रहा है। इस प्रति पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई प्रकार के प्रश्न चिन्ह अंकित हो रहे है। शहर में कई दिनों से लां एंड आर्डर की स्थिति भी किसी से छुपी नही है। 

परीक्षा में विघ्न डालने पर 3 अध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, दिए ये निर्देश
सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, चरवाहा खुर्द जिला लुधियाना में आज सुबह दसवीं कक्षा टर्म-2 की गणित की परीक्षा संबंधी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। उक्त वीडियो में स्कूल के संबंधित तीन अध्यापकों की तरफ से परीक्षा केंद्र में पहुंच कर शोर-शराबा करवा कर परीक्षा के संचालन में विघ्न डाला गया है।

big news nihang singhs beat up the young man to death

बड़ी खबरः निहंग सिंहों ने पीट-पीट कर नौजवान को उतारा मौत के घाट
समराला इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिस में कथित तौर पर 15-20 निहंग सिंहों ने 22 वर्ष के एक नौजवान को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। 

CM भगवंत मान के जनता दरबार पर Tweet कर बोले नवजोत सिद्धू
मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चंडीगढ़ में लगाए गए जनता दरबार पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने बड़ा हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि जनता दरबार तब ही सफल हो सकता है यदि तहसीलों और सब-तहसीलों में विधायकों सहित सरकारी अधिकारियों की शमूलियत हो। 

पंजाब की बेटी ने चमकाया देश का नाम, इस खिताब को किया हासिल
टांडा के अहियापुर से संबंधित पुरी परिवार की बेटी अमेरीका में मिस इंडिया कैलिफोर्निया 2022 बनी है। गत दिन कैलिफोर्निया के मिलपिटास शहर में हुए मुकाबले में उसने यह खिताब जीता। 7 साल पहले नीरज पुरी और बिंदू पुरी अमेरिका में आकर बस गए।

 भारती सिंह को विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, SGPC ने लिया सख्त एक्शन
कॉमेडियन भारती सिंह पर सम्मानित सिख स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी भारी पड़ती नजर आ रही है। भारती सिंह द्वारा सिखी स्वरूप को लेकर जिस शब्दावली का प्रयोग किया गया है उसे लेकर एस.जी.पी.सी. सख्त एक्शन लिया है। एस.जी.पी.सी. के सचिव महिंदर सिंह ने कहा कि भारती सिंह ने सिखी स्वरूप को लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए है वह जानबूझ कर किए गए हैं।

रूह कंपा देने वाली वारदात: कुकर्म के बाद किया मासूम का कत्ल, इस हालत में मिला शव
भट्टियां इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक युवक ने साढ़े 4 साल के बच्चे की कुकर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर डाली। जिस फैक्टरी में बच्चे के माता-पिता काम करने है, उसी फैक्टरी की छत पर बने हॉल में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News