Punjab Wrap Up: पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की हुई ताजपोशी तो वहीं सिद्धू की ताजपोशी के लिए जा रही बस के साथ बड़ा हादसा, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 06:38 PM (IST)

जालंधर: पार्टी में चल रहे बड़े कलह के बाद हाईकमान के आदेशों के तहत पंजाब कांग्रेस के बनाए गए नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की आज ताजपोशी हुई। मोगा अमृतसर मुख्यमार्ग के पास चढ़ती सुबह 2 बसों की आमने सामने हुई ज़बरदस्त टक्कर के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बाद हाईकमान के आदेशों के तहत राज्य कांग्रेस के बनाए गए नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की आज ताजपोशी हुई। मोगा में 2 बसों के बीच भयानक हादसा होने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट के जरिए दुख व्यक्त किया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।
पंजाब के मसले हल करने के लिए ही मैंने प्रधानगी ली- नवजोत सिद्धू
पार्टी में चल रहे बड़े कलह के बाद हाईकमान के आदेशों के तहत पंजाब कांग्रेस के बनाए गए नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की आज ताजपोशी हुई। इस समागम में बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि मेरे लिए कोई पद मसला नहीं रखता। कैबिनेट पद तो उन्होंने छोड़ दिया लेकिनमसला पंजाब का है।
नवजोत सिद्धू की ताजपोशी समागम के लिए जा रही बस के साथ बड़ा हादसा, 5 की मौत
मोगा अमृतसर मुख्यमार्ग के पास चढ़ती सुबह 2 बसों की आमने सामने हुई ज़बरदस्त टक्कर के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार की गांव लोहारा के नज़दीक आमने सामने टक्कर हुई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
ताजपोशी समागम में पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिद्धू को दीं बधाई
पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बाद हाईकमान के आदेशों के तहत राज्य कांग्रेस के बनाए गए नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की आज ताजपोशी हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के अलावा पंजाब कांग्रेस की पूरी लीडरशिप नज़र आई। इस समागम में कैप्टन अमरेंद्र सिंह और नवजोत सिद्धू इकट्ठे बैठे नज़र आए। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले नवजोत सिद्धू सहित सभी कार्यकारी प्रधानों को बधाई दीं।
पति की एक बात से तंग Pregnant महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें Video
जिला अमृतसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब विवाह के बाद ही अपने पति के साथ छोटी -छोटी बातें को लेकर झगड़ा रहने से परेशान एक गर्भवती महिला ने ज़हरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। वहीं उसकी कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। अढाई महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी रवीना न्यू प्रीत नगर की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मोहकमपुरा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मृतका की लाश कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दी। उधर दूसरी तरफ़ मृतक के पति राजेश कुमार और ससुराल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मोगा में हुए दर्दनाक हादसे पर कैप्टन ने जताया दुख, Tweet कर दिए ये निर्देश
मोगा में 2 बसों के बीच भयानक हादसा होने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट के जरिए दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस हादसे में 5 कांग्रेसी वर्करों के मारे जाने की रिपोर्ट है और कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। कैप्टन ने सबंधित जिलों के आधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत प्रभाव के साथ पूरी मैडिकल सेवाएं दी जाएं।
बड़ी खबरः एक ही मंच पर नजर आए सिद्धू और कैप्टन, तस्वीरें वायरल
आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच युद्ध विराम हो गया है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ताजपोशी समागम से पहले कैप्टन और सिद्धू एक ही मंच पर नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
घायलों का हाल जानने DMC पहुंचे पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू
आज सुबह मोगा-अमृतसर रोड पर दो बसों की टक्कर हो जाने के कारण 3 लोगों की मौत और कई गंभीर जख्मी हो गए। इतना ही नहीं इन बसों में एक बीएस कोंग्रेसी समर्थकों की थी जो ताजपोशी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जालंधर: सचिन जैन केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जालंधर में कुछ दिन पहले हुए जैन हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने गहन जांच करते हुए तीन दिनों में ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में और जानकारी मिली है कि कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की तरफ से इस हत्याकांड में जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना से बड़ी खबरः पुलिस चौकी के प्रभारी पर जानलेवा हमला कर छीनी रिवाल्वर, 5 गिरफ्तार
लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां की पुलिस चौकी जलालदिवाल के प्रभारी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना सदर रायकोट में केस दर्ज करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दोहते ने Video call पर दिखाया मां का कारनामा, मंजर देख उड़े पिता के होश
यहां के गांव पदराना की एक विवाहिता महिला की तरफ से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता तिलक राज निवासी बलाचौर ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल परिवार लगातार तंग परेशान कर रहा था और उसके ख़िलाफ़ कई तरीके से मानसिक तौर पर तंग किया जा रहा था। गत दिवस भी उसकी बेटी की घरेलू झगड़े की सुनवाई होशियारपुर में हुई थी और वहां उसे ससुराल परिवार की तरफ से काफ़ी परेशान किया गया।
आंदोलन में मारे गए किसानों के वारिसों को मिलेगी नौकरी, प्रकिया शुरू
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के एक सदस्य को पंजाब सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी। सरकार ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्रर बी.श्रीनिवासन ने इस संबंध में एस.डी.एम. बठिंडा, रामपुरा, तलवंडी साबो व मौड़ को पत्र लिखकर संबंधित किसानों के विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
इस दिन आएगा CISCE 10वीं, 12वीं परिणाम, जारी हुई नोटिफिकेशन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की तरफ से क्लास 10वीं और 12वीं के रिजल्ट शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे घोषित किए जाएंगे। इस बारे में काउंसिल की और से आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी गई है।
बड़ी खबर: दो बसों की टक्कर में घायलों का हाल-चाल पूछने अस्पताल पहुंचे सोनू सूद
आज सुबह मोगा के लोहारा चौक में दो बसों की हुई आपसी टक्कर में दर्जनों लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं मिली जानकारी के अनुसार अभी तक कई लोगों की इस दर्दनाक हादसे में मौत भी हो गई है। ऐसे में इस खौफनाक हादसे में गंभीर घायलों का हालचाल पूछने बॉलीवुड स्टार सोनू सूद अपनी बहन मालविका सूद और बहनोई गौतम सच्चर के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने घायलों का हाल जाना और घायलों को हर तरह की संभव सहायता देने की बात कही।
सिद्धू के प्रधानगी संभालते कांग्रेस को लंबी से बड़ा झटका
एक तरफ जहां आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पद संभाला तो दूसरी तरफ़ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।