Punjab Wrap Up: प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर का कोरोना के कारण निधन तो वहीं अब कैप्टन के पैतृक गांव में बरसा लक्खा सिधाना, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 06:31 PM (IST)

जालंधर: अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त और पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ के तौर पर जाने जाते व पिछले 4 दशकों से पंजाबियत की सेवा कर रहे प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर की आज देहांत हो गया। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव महिराज में महापंचायत की रैली में लक्खा सिधाना ने दहाड़ते हुए कहा कि वह पंजाब के लिए पैदा हुआ है और उसका खून भी पंजाब की धरती पर ही बहेगा। इसी के साथ कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही का परिणाम यह देखने को मिल रहा है कि पंजाब में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है और वह बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है। दूसरी और संयुक्त किसान मोर्चा अलग-अलग किसान संगठनों और भारतीय किसान यूनियन पंजाब की तरफ से आज भारत के राष्ट्रपति के नाम एडीसी फिरोजपुर राजदीप कौर को मांग पत्र सौंपा गया। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari

प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर का निधन, Coronavirus से जंग हारे
अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त और पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ के तौर पर जाने जाते व पिछले 4 दशकों से पंजाबियत की सेवा कर रहे प्रसिद्ध कलाकार सरदूल सिकंदर की आज देहांत हो गया। वह पिछले डेढ़ महीने से मोहाली के फेज-8 में स्थित फोर्टिस अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रहे थे। सरदूल सिकंदर लगभग 4 महीनों से विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाने दौरान पिछले लगभग डेढ़ महीने से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। 
lakha sidhana challenge to delhi police

कैप्टन के पैतृक गांव में बरसा‘लक्खा सिधाना', फिर दी दिल्ली पुुलिस को चुनौती
मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के पैतृक गांव महिराज में महापंचायत की रैली में लक्खा सिधाना ने दहाड़ते हुए कहा कि वह पंजाब के लिए पैदा हुआ है और उसका खून भी पंजाब की धरती पर ही बहेगा। लगभग डेढ़ बजे लक्खा सिधाना स्टेज पर सामने आया। उसके पहुंचने पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
लक्खा सिधाना ने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ किसी भी किसान नेता या नौजवान को गिरफ्तार किया तो उसकी जिम्मेदारी कैप्टन सरकार की होगी। किसानों को लामबंद करते हुए उसने कहा कि अगर कोई उन्हें गिरफ्तार करने आता है तो सभी गांव निवासी उसका घेराव करें। 

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के इस किसान ने उठाया बड़ा कदम, कर डाला सब तहस-नहस
केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर रही जबकि किसानों का संघर्ष लगातार जारी है। आज इसी विरोध के चलते एक किसान ने अपनी खड़ी गेहूं की फ़सल तबाह कर दी। श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव पक्की टिब्बी के किसान महिमा सिंह ने केंद्र सरकार आगे रोष व्यक्त करते हुए 6 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल में से 3 एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। 
corona blast jalandhar

जालंधर में कोरोना का बड़ा धमाका, 7  Teachers सहित इतनी बड़ी संख्या में नए केस
कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही का परिणाम यह देखने को मिल रहा है कि जिले में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है और वह बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार को 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तथा एक और उपचाराधीन रोगी ने दम तोड़ दिया।

लड़की को नशीली Coldrink पिला महंत ने कई बार किया Rape, फिर नाबालिग लड़के से करवाया जबरन विवाह
एक लड़की ने एक महिला पर उसको हरियाणा के महंत के पास कथित तौर पर बेचने के आरोप लगाए हैं। उसने यह भी आरोप लगाया है कि महंत ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं बठिंडा की एक महिला ने अपने नाबालिग लड़के से उसका जबरदस्ती विवाह करवा दिया। सिविल अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले वर्ष 24 जून को वह फोटो स्टेट करवाने गई थी तो उसके घर में किराए पर रहने वाली लड़की उसे सेखा रोड पर एक घर में ले गई। वहां जाकर उसे... 

फगवाड़ा मे कोरोना के नए केस आने से दहशत
 फगवाड़ा मे एक बार फिर कोरोना  वायरस का कहर  आए दिन गंभीर होता जा रहा है। बुधवार को जिले के विभिन्न इलाकों से 14 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 'पंजाब केसरी' के साथ बातचीत करते हुए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. कमल किशोर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस को लेकर बन रहे गंभीर हालात पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नज़र बनाए हुए है। 
paddy procurement increased in comparison to last year

देश में पिछले साल के मुकाबले धान की खरीद में हुई बढ़ौतरी, पढ़ें कितनी फीसदी हुई वृद्धि
देश में चालू खरीफ सीजन दौरान धान की खरीद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल केंद शासित राज्यों में 22 फरवरी तक 658.61 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। जबकि यह पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 565.03 लाख मीट्रिक टन थी। इस वर्ष चालू सीजन साल 2020-21 के दौरान खरीद में 16.56 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस वर्ष हुई कुल खरीद में अकेले पंजाब ने 202.82 लाख मीट्रिक टन धान एम.एस.पी. पर खरीदा है जो कुल खरीद का 30.79 फीसदी है। 
all the farmers organizations handed letter for president to the adc

सभी किसान संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम एडीसी को सौंपा मांग पत्र
संयुक्त किसान मोर्चा अलग-अलग किसान संगठनों और भारतीय किसान यूनियन पंजाब की तरफ से किसान नेता गुणवंत सिंह, हरबंस सिंह, कुलजीत सिंह, सुखदेव सिंह ,रणजीत सिंह, प्रगट सिंह, रछपाल सिंह और अमरजीत सिंह आदि के नेतृत्व में आज भारत के राष्ट्रपति के नाम एडीसी फिरोजपुर राजदीप कौर को मांग पत्र सौंपा। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि पूरे देश में आज किसान विरोधी दिन मना रहे हैं और किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान विरोधी कानून व बिजली शोध एक्ट 2020 तुरंत रद्द किए जाए और जेलों में बंद सभी निर्दोष किसानों को व कैदियों को रिहा किया जाए। 
husband murdered her wife in the room

रूह कंपा देने वाली घटना: पहले पत्नी का घोंटा गला, फिर लाश को लगा दी आग 
पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंधों के शक पर उसका गला दबा कर हत्या करने के बाद घर में उसकी लाश को आग लगा देने  का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज़ कर लिया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में जीआर इंफ़्रा प्रोजैक्ट लिम. कंपनी के सहायक जनरल मैनेजर ने बताया कि उनकी कंपनी रूपनगर से लेकर फगवाड़ा तक बनने वाले नेशनल हाईवे के अधीन बंगा में बन रहे ऐलीवेटिड रोड का निर्माण कर रही है और उनकी कंपनी का दफ्तर माहलो जिला शहीद भगत सिंह नगर में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News