Punjab Wrap Up: पंजाब में इस पार्टी के साथ अकाली दल कर रहा गठबंधन की तैयारी वहीं स्कॉलरशिप स्कीम की राशि को लेकर CM ने लिखा मोदी को पत्र, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 07:57 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एक तरफ कांग्रेस आंतरिक घमासान में व्यस्त है वहीं शिरोमणि अकाली दल इस मामले में अंदरखाते बड़ी तैयारी में जुटा हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के बकाया फंडों और अनुसूचित जातियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत वर्ष 2017-2020 के लिए सांझेदारी के संशोधित हुए पैटर्न की राशि जारी करने की मांग की है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

पंजाब में इस पार्टी के साथ अकाली दल कर रहा गठबंधन की तैयारी, 1-2 दिन में हो सकती है घोषणा
पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एक तरफ कांग्रेस आंतरिक घमासान में व्यस्त है वहीं शिरोमणि अकाली दल इस मामले में अंदरखाते बड़ी तैयारी में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार पंजाब में सत्ता पर कायम होने के लिए अकाली दल बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की तैयारी में है। 

स्कॉलरशिप स्कीम की राशि को लेकर CM ने लिखा मोदी को पत्र, की ये मांग
पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के बकाया फंडों और अनुसूचित जातियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत वर्ष 2017-2020 के लिए सांझेदारी के संशोधित हुए पैटर्न की राशि जारी करने की मांग की है।

पुलिस की गुंडागर्दी, दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
जालंधर पुलिस आए दिन चर्चाओं में रहने लगी है। अब एक और नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कबीर विहार के रहने वाले एक दिव्यांग को ए.एस.आई. रघुवीर सिंह ने लातों और घुसों से पीटा। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई, जिसकी वीडियो भी अब वायरल हो रही है।

शादी के मंडप में अचानक पहुंची पुलिस, COUPLE को पास से देखा तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई (video)
अमृतसर जिले के थाना मोहकमपुरा के अधीन पड़ते इलाका मोहकमपुरा संधू कालोनी के एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने एक लड़का-लड़की का विवाह रुकवा दिया। पुलिस अनुसार लड़के का विवाह एक नाबालिग लड़की के साथ किया जा रहा था। 

अमृतसर: कोरोना से 6 लोगों की हुई मौत, आज इतने केस आए सामने
अमृतसर में कोरोना वायरस के केस कम होने लगे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जहां 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 103 नए मामले सामने आए हैं। 

जालंधर में सेवा केन्द्रों का बदला समय, शनिवार को भी मिलेंगी सेवाएं
कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात में हो रहे सुधार के मद्देनजर कोरोना काल में जारी पाबंदियों में प्रशासन द्वारा धीरे-धीरे कुछ रियायतें दीं जा रही हैं। इसी के चलते अब सेवा केन्द्रों का समय भी बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केन्द्र खुले रहेंगे। इतना ही नहीं अब शनिवार को भी सेवा केन्द्र में सेवाएं जारी रहेंगी।

Video: दिव्यांग के साथ मारपीट करने वाले ASI पर पुलिस का Action
यहां के बस्ती बावा खेल में दिव्यांग के साथ मारपीट करने वाले ए.एस.आई. पर पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, वीडियो सामने आने के बाद ए.एस.आई. रघुवीर सिंह को पुलिस विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। 

कहर बनकर बरसी बारिश, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
पंजाब में गत रात आई आंधी और तूफान के कारण पटियाला के घनौर में एक दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। प्रवासी मज़दूरों का यह परिवार एक झोंपड़ी में रह रहा था जिस पर साथ लगती इमारत की दीवार गिर गई। मृतकों में 7 साल और 11 साल की 2 बच्चियां भी शामिल हैं।

हैवानियत की हदः बेजुबान जानवर पर महिला ने डाला मिर्ची वाला पानी, वीडियो वायरल
यहां के सोढल नगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला ने स्ट्रे डॉगी के 6 पिल्लों पर मिर्ची वाला पानी फैंक दिया, जिससे वह तड़पने लगे। 

आसमानी बिजली गिरने के कारण व्यक्ति की हुई मौत
टांडा के गांव घुल्ला में गत शाम आसमानी बिजली गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र बुक्कन सिंह निवासी गांव घुल्ला के रूप में हुई है।

बड़ी खबरः सिमरजीत बैंस पर एक और महिला ने लगाए शारीरिक शोषण के आरोप, जानें पूरा मामला
लुधियाना से लोक इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत बैंस पर फिर से शारीरिक शोषण करने के आरोप लगे हैं। विधायक बैंस पर यह आरोप अब एक अध्यापिका की तरफ से लगाए गए हैं। उक्त महिला ने लुधियाना के पुलिस कमिशनर राकेश अग्रवाल को सीधे मेल करके इस संबंधित शिकायत दी है। 

लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी से झगड़ा होने के बाद उठाया ये कदम
यहां की गुरबंता सिंह कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। मृतक की पहचान सन्नी सहोता (35) पुत्र धर्मपाल निवासी गुरबंता सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है।

Content Writer

Sunita sarangal