Punjab Wrap Up: किसानों की महा रैली में किसान नेताओं ने किए बड़े ऐलान तो वहीं जालंधर में लिफ्ट टूटने

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 06:22 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आज जालंधर के हार्डवेयर गोदाम की लिफ्ट टूट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं पट्टी के गांव दुब्बली में विवाह वाले घर में डी.जे. पर चलाई गोली में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। फिरोजपुर में करीब 28 वर्षीय एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुर द्वारा अश्लील हरकतें करने से उसकी मौत हो गई। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

किसानों की महा रैली, स्टेज पर किसान नेताओं ने किए बड़े ऐलान

केंद्र सरकार के खेती कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज बरनाला में किसान मजदूर एकता महा रैली की गई। इस रैली में पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवक और महिलाएं पहुंची। रैली को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हर गांव से दस किसानों का जत्था दिल्ली जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से जिन किसानों पर केस दर्ज किए गए हैं, उन मामलों को संयुक्त किसान मोर्चा लड़ेगा। कोई भी किसान पुलिस के आगे पेश न हो और अगर कोई पुलिस अफसर किसानों को गिरफ्तार करने आता है तो उसका घेराव किया जाए। उन्होंने अपील की कि पंजाब सरकार दिल्ली पुलिस का साथ न दें।

जालंधर में हार्डवेयर गोदाम की लिफ्ट टूटी, एक की मौत

जालंधर के भगत सिंह चौंक में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौंक के पास कपूर हार्डवेयर के गोदाम में लगी लिफ्ट टूट गई। इसघटना में एक युवक की भी मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विवाहिता ने घर में फंदा लगा किया Suicide, मायके वालों ने किया बड़ा खुलासा

गांव राजिन्दर नगर की विवाहिता ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि छोटा सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी महमूदपुर पटियाला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी लड़की पिंकी कौर का विवाह 25 जनवरी 2020 को गुरसेवक सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी राजिन्दर नगर ज़िला फतेहगढ़ साहिब के साथ हुआ था लेकिन विवाह से लगभग 2 महीने बाद ही पिंकी कौर को दहेज कम लाने पर उसका ससुराल तंग करने लगा। इसके चलते दुखी होकर पिंकी ने घर में ही फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। 

मातम में बदली विवाह की खुशियां, DJ Night में एक गलती ने ली 13 साल के बच्चे की जान

पट्टी के गांव दुब्बली में विवाह वाले घर में डी.जे. पर चलाई गोली में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जश्नदीप सिंह (13) पुत्र हरजिन्दर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव दुब्बली के सुखवंत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह के पुत्र यादविंदर सिंह का विवाह था। जिसकी खुशी में घर में डी.जे. लगाया गया था। इस दौरान रात के समय सभी नाच रहे थे तो इस दौरान गुरलाल सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से तीन-चार फायर किए। एक गोली जश्नदीप सिंह को जा लगी जबकि एक और बच्चा जोगिन्द्र सिंह भी घायल हो गया।

दरिंदगी: पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर ने भी की अश्लील हरकतें, इलाज दौरान मौत

फिरोजपुर में करीब 28 वर्षीय एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुर द्वारा अश्लील हरकतें करने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने मृतका के पति अमरीक सिंह और ससुर रंजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 354 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. विनोद कुमार ने बताया कि मृतका कंचन की दादी रामदेई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसकी पोती कंचन को उसने गोद लिया हुआ था और करीब 5 महीने पहले उसने कंचन की शादी आरोपी अमरीक सिंह के साथ की थी। करीब 4 महीने पहले कंचन को टाइफाइड हो गया था और उसके इलाज में उसका पति व ससुराल वाले लापरवाही बरतते थे और कंचन को बच्चा होने वाला था। करीब 15 दिन पहले अमरीक सिंह कंचन को उसके पास छोड़ गया था। जब कंचन को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

टैलेंट के दम पर कुंवर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, जल्द ही मिलेगा यह अवार्ड

आज के समय में जहां एक तरफ नौजवान पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही है तो वहीं पंजाब के कई युवा खेलों में आगे बढ़ कर अपना करियर बना रहे हैं। ऐसी ही एक मिसाल बना रहे हैं बटाला के पास एक गांव के रहने वाले 18 साल के कुंवर अमृतबीर सिंह। अमृत के नाम पर इस समय दो नैशनल रिकार्ड हैं। वहीं हाल ही में अमृत को यंग यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अब जल्द ही उसे कर्मवीर अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

काल बनकर आई तेज रफ्तार बस ने दो सगे भाईयों को कुचला... ड्राइवर फरार

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित बटाला शुगर मिल के नजदीक दो सगे प्रवासी भाइयों को एक बस ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय गिरी और विजय गिरी दोनों पुत्र तूफानी गिरी गांव पंशखडवा, थाना कल्याणपुर, जिला बापूधाम, मोतिहारी, बिहार हाल निवासी किराएदार काहनूंवान रोड बटाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया। 

पंजाब के नौजवान की इटली में संदिग्ध हालातों में मौत, सदमें में पूरा परिवार

पुलिस थाना काहनूंवान के अधीन पड़ते गांव कोट योगराज के एक नौजवान की इटली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिवार ने बताया कि मेजर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह पिछले 10 साल से इटली में अपना कारोबार कर रहा था। विदेश में वह रोजी-रोटी कमाने के लिए गया था। नौजवान की 18 फरवरी को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी, जिसके बारे में उन्हें बीते शुक्रवार को पता चला। मौत की खबर मिलने से सारा परिवार सदमे में है।

भयानक हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही शरीर का अंग-अंग बिखरा

फोकल प्वाइंट संगरूर के नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत हो गई। नौजवान की मौत इतनी दर्दनाक थी कि उसके शरीर का अंग-अंग सड़क पर बिखर गया। जानकारी के अनुसार मृतक मनजोत सिंह (25) पुलिस लाइन संगरूर का रहने वाला था। मृतक और उसका दोस्त जश्नप्रीत सिंह सुनाम से संगरूर आ रहे थे कि कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वो ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में मनजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जशनप्रीत सड़क के दूसरी ओर गिर गया। मौत इतनी दर्दनाक हुई कि तस्वीरें देख कर रूह कांप जाए। मृतक का शरीर ट्रक के टायरों में ही फंस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

दो महीने तक एक नाबालिग लड़की को 4 लोग बनाते रहे हवस का शिकार, मामला दर्ज

नाबालिग से रेप करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। एस.आई. रजनी बाला अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी 2 माह तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। वह जमाल निवासी झुगे बैंकांवाले के पास सिलाई का काम सीखती है। जमाल का दोस्त जीता दुकान पर आया और उसे कहा कि किसी महिला के सूट का नाप लेने उसे साथ लेकर जाना है। वह उन दोनों के साथ कार में बैठ गई जिसके बाद वह उसे कसूरी गेट के समीप दुकान पर ले गए जहां मनीश कुमार और रजत पहले से ही मौजूद थे। दुकान के अंदर जाते ही उक्त लोगों ने शटर बंद कर दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, रजत एवं मनीश ने उसे पकड़ लिया और जमाल व जीता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal