न्यूजीलैंड से आई दुखद खबर, दर्दनाक हादसे में पंजाब के युवक की मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 05:54 PM (IST)

होशियारपुर : आए दिन विदेश की धरती से पंजाबी युवकों के साथ हादसे होने की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला होशियारपुर के कस्बा हरियाणा से सामने आया है, यहां के एक 30 वर्षीय युवक की न्यूजीलैंड में मौत हो गई।    

जानकारी के अनुसार बेटे के साथ हादसा हो जाने की खबर जैसे ही माता-पिता को मिली तो वह तुरंत न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाते हैं और कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे की मौत हो जाती है। मृतक युवक की पहचान सौरव सैनी के रूप में हुई है, जो वर्ष 2013 में न्यूजीलैंड गया था और साल 2019 में उसका न्यूजीलैंड में ही रहने वाली एक लड़की से शादी हुई थी।    

जानकारी देते हुए सौरव के ताया और भाई ने बताया कि सौरव सैनी के साथ गत  25 जनवरी को हादसा हुआ था और काम करने के दौरान सौरव लकड़ी वाली मशीन में आ गया, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था पर 8 फरवरी को सौरव की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सौरव का अंतिम संस्कार न्यूजीलैंड में किया जाएगा और उसका 6 महीने का बच्चा भी है। परिवार ने वहां की सरकार से मांग की है कि सौरव का बच्चा माता-पिता को दिया जाए तांकि उसकी आखिरी निशानी वह अपने पास रख करें। इसके अलावा न्यूजीलैंड सरकार सौरव के माता-पिता की भी मदद करे तांकि बुढ़ापे में उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़ी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash