Punjab: नहर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 05:21 PM (IST)

बठिंडा  (परमिंद्र): बठिंडा सरहिंद नहर से गांव पूहली के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइव सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम संदीप गिल ने बंटी गोताखोर की मदद से शव को नहर से निकाला। थाना नथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के काली पैंट और डब्बियों वाली शर्ट पहनी हुई थी तथा मृतक के बाएं हाथ पर दिल का टैटू बना हुआ था। पुलिस की पड़ताल के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor