जर्मनी में पंजाब के युवक के साथ घटा हादसा, माता-पिता के इकलौते बेटे की मौ/त
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 11:43 AM (IST)
बाबा बकाला साहिब (अठोला): सब-डिवीजन बाबा बकाला साहिब के गांव बुड्ढा थेह (ब्यास) के रहने वाले कुलदीप सिंह ढिल्लों के जवान बेटे हर्षप्रीत सिंह अभि (17) की जर्मनी में एक झील में डूबने से दर्दनाक मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
गौरतलब है कि कुलदीप सिंह ढिल्लों खुद पुर्तगाल में रहते थे और उनका बेटा अभि उनके पास गया हुआ था, जहां से वह जर्मनी चला गया। वहां वह कुछ नौजवानों के साथ नहाने के लिए एक झील पर गया, जहां झील के गहरे पानी में डूबने से हर्षप्रीत की मौत हो गई। परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए। गौरतलब है कि हर्षप्रीत अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

