अमेरिका में पंजाबी परिवार की हत्या! करीबी ने दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 06:20 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। टेक्सास के एल्टन शहर में एक पंजाबी परिवार की एक युवक ने हत्या कर दी। उक्त परिवार नवांशहर के बंगा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक गौरव चोपड़ा ने माता-पिता और नानी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने अपने बड़े भाई पर भी जान से मारने के इरादे से हमला करने की कोशिश की। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी युवक गौरव चोपड़ा को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News