पंजाबी लड़की ने अमरीका में गाड़े झंडे, रौशन किया नाम

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 05:21 PM (IST)

होशियारपुर (अमरीक): यहां के मोहल्ला विजय नगर की रहने वाली एक लड़की शैली ने अमरीका में वैज्ञानिक बनकर होशियारपुर शहर का ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब का नाम रौशन किया है। शैली सरदूल सिंह के पिता डा. सरदूल सिंह ख़ुद भी सीनियर मैडीकल अफसर रह चुके हैं। पिता डा. सरदूल सिंह ने बताया कि शैली सरदूल सिंह की तरफ से अपनी प्राथमिक शिक्षा होशियारपुर के एस. ए. वी. जैन डे बोर्डिंग से पूरी की गई है और 12वीं की परीक्षा शहर के ही एक निजी इंस्टीट्यूट से की गई है।


इसके बाद शैली सरदूल सिंह की तरफ से अपनी एम. एस.सी. आनर्ज की शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और पी.एच. डी. एमटैक चंडीगढ़ से मुकम्मल की है। डा. सरदूल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी एक साल पहले ही अमरीका में अपने पति के साथ गई थी, जहां कि शैली सरदूल सिंह विशव स्तरीय हार्वड यूनिवर्सिटी में शिक्षा हासिल करके बोस्टन सिटी की कंपनी इनटेलिया थ्रोपैटिकस में वैज्ञानिक  के तौर पर नियुक्त हुई है। मां-बाप को अपनी लड़की के वैज्ञानिक  बनने के साथ बेहद गर्व महसूस हो रहा है। 
 

Content Writer

Vatika