पंजाबी महिला इमिग्रेशन एजेंट का ऑस्ट्रेलिया में रजिस्ट्रेशन रद्द, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क : ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी मूल की महिला इमिग्रेशन एजेंट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर 5 साल का बैन लगा दिया गया है। इसके बाद वह  अब 5 साल तक माइग्रेशन एजेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में काम नहीं कर सकती है। 

बता दें कि 10 साल से इमिग्रेशन एजेंट का काम कर रही वनीत कौर चड्‌ढा पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं और कहा जा रहा है कि वह लोगों को भ्रामक विज्ञापन कर फंसा रही है और फर्जी दस्तावेज दिखा कर उसने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 

पंजाब व भारत के अन्य राज्यों के युवाओं को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने वाली वनीत कौर द्वारा भेजे वीजा एप्लीकेशन में ऑस्ट्रेलिया के गृह विभाग ने गड़बड़ी पाई। इसे लेकर OMARA द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उन्हें नियमों को तोड़ते हुए धोखा किया है। इसके बाद अब वनीत चड्‌ढा के जरिए ऑस्ट्रेलिया आए लोगों की भी जांच हो सकती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News