पंजाबी इंडस्ट्री से दुखद खबर, मशहूर अदाकार का हुआ निधन
punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 04:56 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाबी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशहूर रंगमंच और टीवी अदाकार इंद्रजीत सिंह सहारन का निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।
बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे और गत देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज अमृतसर में किया गया। मशहूर फिल्म और रंगमंच के सितारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

