दुल्हनिया लेने Helicopter से पहुंचे दूल्हे राजा, सामने आई तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 04:47 PM (IST)

संगरूर/लुधियानाः लुधियाना का एक लड़का शादी करवाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठे संगरूर के अमरगढ़ पहुंचा। 

विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी ने एक साथ हैलीकॉप्टर में उड़ान भरी। इस संबंधित बात करते हुए लड़की की माता ललिता कुमारी जोशी ने बताया कि उनकी बेटी निताशा जोशी का विवाह लुधियाना के गांव खटड़ा निवासी वीर मरगेश सिंह भंगू के साथ हुआ। शादी समारोह भादसो रोड  पर पड़ते खटड़ा पैलेस में किया गया। 

उन्होंने बताया कि उनका दामाद कनाडा में ट्रांसपोर्टर है और उनकी बेटी से शादी करने के लिए हैलीकॉप्टर में पहुंचा है। वही आपको बता दें कि शादी समारोह दौरान पति-पत्नी और उनके परिजनों ने शादी समारोह में आए लोगों को तोहफे में पौधे भेंट किए।

Content Writer

Vatika