आम आदमी पार्टी ने पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़: कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुई मशहूर पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पंजाब यूथ विंग की सह -प्रधान नियुक्त किया है। 

 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अरविंद केजरीवाल ने बाकायदा ट्वीट करके अनमोल गगन मान को बधाई भी दी है।केजरीवाल ने  ट्वीट में लिखा कि राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते के लिए  आम आदमी पार्टी ने अनमोल गगन मान को पंजाब यूथ विंग की सह -प्रधान नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, " अनमोल गगन मान जी, पंजाब का युवा दर -दर भटक रहा है, उसे सिर्फ़ आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा है, नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, पंजाब के युवाओं के साथ मिलकर एक नया पंजाब बनाना है।"

Vatika