इस शख्स को देख आप भी खा जाएंगे बब्बू मान को लेकर धोखा, पढ़ें क्या है माजरा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 01:53 PM (IST)

चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी कलाकार बब्बू मान के फैंस की संख्या लाखों में है। बब्बू मान को चाहने वाले उसे ईश्वर मानते हैं। ऐसा ही एक उनका बड़ा फैन आज आपसे मिलवाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ़ खुद को बब्बू मान का फैन मानता है, बल्कि बब्बू मान जैसा लगता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babbu Mander (@babbumander944)

 

सोशल मीडिया पर यह शख्स बब्बू मंडेर नाम से मशहूर है। इंस्टाग्राम पर बब्बू मंडेर की वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं। कमैंट्स में भी लोग कई बार उसे असली बब्बू मान समझ लेते हैं। एक इंटरव्यू दौरान बब्बू मंडेर ने बताया था कि उसके घर के हालात बढ़िया नहीं थे और यदि बब्बू मान के हमशक्ल कारण उसे पहचान न मिलती तो आज उसकी ज़िंदगी का गुजारा भी मुश्किल हो जाना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babbu Mander (@babbumander944)

 

बब्बू मंडेर एक भंगड़ा ग्रुप के साथ काम करता है। उसने बताया कि पहले उसे भंगड़ा डालना भी नहीं आता था लेकिन जब बब्बू मान के हमशक्ल के तौर पर उसे पहचान मिलनी शुरू हुई तो स्टेज शो के लिए उसने भंगड़ा डाला। बब्बू मंडेर अपने उस्ताद बब्बू मान के साथ भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझी कर चुका है।

Content Writer

Vatika