पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी की साली ने किया नया खुलासा, कहा-''मेरी जान को खतरा है''

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 02:59 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी का मामला एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ रहा है। अब एक बार फिर पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी की साली रजनी की तरफ से उन पर गंभीर आरोप लगाए गए है। रजनी ने अपने पति बन्नी अरोड़ा के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लेहंबर हुसैनपुरी पर गंभीर आरोप लगाए है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजनी ने कहा कि लेहंबर हुसैनपुरी से उनकी जान को खतरा है। उसने साफ़ कहा कि लेहंबर हुसैनपुरी उसको और उसके परिवार को नुक्सान पहुंचा सकता है।

इतना ही नहीं उनके पति ने कहा कि लेहंबर हुसैनपुरी उनको बार-बार दबाव बना रहा है कि जो भी प्रूफ उसने रखे है उनको डिलीट किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंगर के खिलाफ उनकी पास कई वीडियो है जिनमें वो अपनी पत्नी को मारता नजर आ रहा है, इतना ही नहीं वह अपने बच्चों पर भी जुल्म कर रहा है। ऐसे में उसे वीडियो और तस्वीरों को डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। 
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी के घर का विवाद बीते दिनों बेहद गरमाया था। इतना ही नहीं काफी उलझने के बाद महिला कमीशन के हस्तक्षेप के बाद इसको सुलझा लिया गया था।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News