Emergency में मददगार बने Mankirat Aulakh, बेहोश लड़की को उठाकर भागे, हर तरफ हो रहे चर्चें
punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 02:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाबी गायक मनकीरत औलख इन दिनों पंजाब में आई बाढ़ के दौरान पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं और खुद घर-घर जाकर लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि उन्होंने एक घायल लड़की की मदद की है।
इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मनकीरत सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी लड़की को होश में लाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इसके बाद वह उसे गोद में उठाकर अपनी कार में बैठाते हैं और जल्द से जल्द उसे अस्पताल ले जाने को कहते हैं। उन्होंने उसके इलाज के लिए पैसे भी दिए। जानकारी के लिए बता दें कि मनकीरत औलख ने पंजाब भर के बाढ़ प्रभावित लोगों और गांवों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपए और 100 ट्रैक्टर दान किए हैं। अपनी आर्थिक मदद के अलावा, गायक जमीन पर भी सक्रिय रूप से मौजूद हैं और राहत टीमों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।