Mika Singh ने भगवंत मान से की मुलाकात, कहा,"मैंने सोचा था CM बनने के बाद..."

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़ः मशहूर गायक मीका सिंह ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की। सोशल मीडिया पर मिका सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर सांझे करते एक ख़ास कैप्शन भी दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

 

 मीका सिंह लिखते हैं, ‘पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलकर काफीअच्छा लगा..वह शख्स जिसने अपना कॅरियर कलाकार के तौर पर शुरू किया। इन्होंने ज़िंदगी में कई उतार -चढ़ाव देखे हैं...एक सफल कलाकार, जिसने अपना कॅरियर राजनीति की तरफ मोड़ लिया।’

कैप्शन में मीका ने आगे लिखा, ‘मैंने सोचा था कि सी. एम. बनने के बाद वह बदल गए होंगे लेकिन वह अभी भी वही शख्स हैं। पंजाब की मिट्टी के साथ जुड़ा हुआ इंसान...आपका बहुत धन्यवाद .. अपना कीमती समय देने के लिए।’बता दें कि मीका सिंह इन दिनों अपने नए शो को लेकर भी चर्चा में हैं। मीका सिंह टी. वी. पर स्वयंवर रचाने जा रहे हैं।  उन्हें उम्मीद है कि शायद इस शो के द्वारा उन्हें अपनी पार्टनर मिल जाए।

Content Writer

Vatika