Nooran Sister की जान को खतरा, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 01:56 PM (IST)

जालंधर: पंजाबी सिंगर ज्योति नूरां की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों काफी कुछ चल रहा है। सिंगर ने अपने पति के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस मुश्किल दौर में ज्योति नूरां को अपने माता-पिता का साथ भी नहीं मिल पा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nooransister’s official (@nooransister_786official)

 

इसी बीच सिंगर द्वारा एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ज्योति ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके घर के बाहर घूम रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर ज्योति ने कहा, 'अगर मुझे या मेरे साथ किसी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कुणाल पासी होगा। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अभी रात के 1 बजे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nooransister’s official (@nooransister_786official)


बता दें कि इस मामले में ज्योति को ना तो उसे  माता-पिता का साथ मिल रहा है और न ही अपनी बहन सुल्ताना नूरां का। वह अकेले ही इस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति नूरां की बहन सुल्ताना नूरां कुणाल पासी को अपने घर में रहने की जगह दे रही है। ज्योति नूरां ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति और ससुराल परिवार लोगों को पागल बना रहे हैं और उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं।  ये सारे आरोप ज्योति नूरां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लगाए हैं।

Content Writer

Vatika