परिवार के साथ श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए सिद्धू मूसेवाला, हुई धक्का-मुक्की

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 05:28 PM (IST)

जालंधरः 'माई भागो' विवाद के बाद पहली बार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला श्री दरबार साहिब में परिवार के साथ नतमस्तक हुए। इस दौरान सिद्धू पत्रकारों पर भड़कते नज़र आए।

 

दरअसल, मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर सिद्धू धक्का-मुक्की का शिकार हो गए। सिद्धू ने मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि मेरे साथ परिवार वाले हैं और आप खुद समझदार है कि गुरु घर हर कोई नतमस्तक होने ही आता है। 

बता दें कि फिल्म ‘अड़ब मुटियारां’ में गीत ‘जट्टी ज्यौणे मौड़ दी बंदूक वरगी...’ में माई भागो के नाम का दुरुपयोग करने पर सिद्धू बुरे फंस गए थे, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सिख संगत से माफी भी मांगी थी।

Vatika