नए विवाद में फंसा गायक सिद्धू मूसे वाला, नोटिस जारी

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 05:12 PM (IST)

जालंधर: आए दिन प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसे वाला किसी न किसी विवाद में फंसे ही रहते है। हाल ही में सिद्धू रिलीज हुए अपने नए गीत को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

कुछ दिन पहले ही सिद्धू मूसे वाला का गीत 'बाई -बाई' (22 -22) रिलीज हुआ था, जिसे लेकर अब विवाद छिड़ गया है। इस गीत की वीडियो में सिद्धू मूसेवाला ने मुर्गों की लड़ाई दिखाई है, जिस पर 'एनिमल वेलफेयर आफ इंडिया' ने उसे नोटिस जारी किया है। 

बता दें कि इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के गीत 'संजू' को लेकर भी विवाद छिड़ा था। गीत 'संजू' को लेकर पंजाब पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ केस भी दर्ज भी किया था। क्राइम ब्रांच की तरफ से दर्ज किए गए केस में आरोप थे कि सिद्धू मूसे वाला अपने 'संजू' गीत के ज़रिए 'गन कल्चर' को पंजाब में बढ़ावा दे रहे हैं। फ़िलहाल सिद्धू मूसे वाला के साथ यह नया विवाद जुड़ गया है। अब यह देखना काफी दिलचस्प है कि सिद्धू मूसे वाला इस विवाद से पीछा कैसे छुड़ाते हैं। 

Vatika