VIDEO: इटली में पंजाबी नौजवान की हत्या, महीनों बाद परिवार को लगा पता

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 05:11 PM (IST)

लुधियाना(विपन): अच्छे भविष्य का सपना लेकर इटली गए होशियार सिंह की मौत की सूचना ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार हलका पायल के गांव जैपूरा का निवासी होशियार सिंह 11 साल पहले इटली गया था और तभी से वहीं रह रहा था। मृतक घर में इकलौता कमाने वाला था। उसकी पत्नी, 3 बेटियां और एक बेटा भी है। मृतक की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। 

मृतक की पत्नी ने बताया कि 10 फरवरी को उनकी आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। कुछ दिन पहले ही एक चिट्ठी मिली, जिससे उसके पति के कत्ल की सूचना मिली। मृतक के परिवार ने इटली सरकार से इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

Edited By

Sunita sarangal