भारतीय सेनाओं में फिर से परचम लहराएं पंजाबी युवा: रंधावा

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब सरकार के सहयोग से चंडीगढ़ डिफैंस एकैडमी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा की उपस्थिति में पंजाब के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा एन.डी.ए. के माध्यम से देश की डिफैंस सर्विसेज से जोडऩे के लिए विजन 2022 रविवार को लांच कर दिया।

चंडीगढ़ प्रैस क्लब में लांच के अवसर पर रंधावा ने चंडीगढ़ डिफैंस एकैडमी की इस मुहिम की काफी सराहना की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार से पूरा सहयोग चंडीगढ़ डिफैंस एकैडमी को मिलेगा, ताकि पंजाब एक बार फिर से भारतीय सेनाओं और डिफैंस सर्विसेज में अपना गौरवशाली स्थान  हासिल कर सके। उन्होंने पंजाब के युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय सेनाओं में फिर से परचम लहराएं और देश और पंजाब का नाम दुनिया भर में रोशन करें। 

Vatika