पंजाबी मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते लेकिन कांग्रेस ने पहुंचाई ठेस :  पूर्व लैफ्टि. जनरल शेरगिल

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 11:24 AM (IST)

जालंधर(विशेष) : मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) टी.एस. शेरगिल ने पी.एम. मोदी की रैली दौरान हुए घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है। शेरगिल ने कहा कि पी.एम. मोदी के आगमन पर पंजाब कांग्रेस ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि हुसैनीवाला बिल्कुल बॉर्डर एरिया पर स्थित है, यहां पर तो सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए थे, लेकिन पंजाब कांग्रेस द्वारा पी.एम. मोदी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक की गई, जोकि हमारे पंजाब के लिए बड़ी शर्म की बात है। शेरगिल ने कहा कि पंजाबियों की मेहमाननवाजी को सभी जानते हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस ने पी.एम. मोदी की मेहमाननवाजी पर ठेस पहुंचाई है। 

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में घायल आर्किटेक्ट की हुई मौत, बड़े बिजनेसमैन की थी बेटी

शेरगिल ने कहा कि देश के सबसे बड़े नेता पी.एम. मोदी के आगमन को लेकर यहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए थे, लेकिन पंजाब कांग्रेस इसमें खरी नहीं उतरी। सूर्जेवाला के बयान पर शेरगिल ने पलटवार करते कहा कि उनका बयान अज्ञानता से भरा है, उनको जैसे बोला जाता है, वो वैसा ही स्टेटमेंट दे देते हैं। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी का पंजाब वासियों के लिए सबसे बड़ा फंक्शन था और पी.एम. मोदी 42000 करोड़ रुपए के अलावा अन्य भी कई तरह की सौगातें पंजाब को देने वाले थे। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों को पी.एम. के इस फंक्शन को ठुकराना नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि हुए इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पंजाबियों की सभी जगह किरकिरी हो रही है कि हम अपने प्रधानमंत्री को सुरक्षा न दे सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल व अन्य द्वारा पंजाब को कई बड़ी सौगातें दी गई हैं और पी.एम. मोदी भी पंजाब वासियों के लिए कई बड़े ऐलान करने वाले थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal